फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha, Rajya Sabha Live Updates: Sonia gandhi oppose privatisation of rail

संसद: शराब की बोतल पर महात्मा गांधी की तस्वीर का मामला उठा, भीड़ हिंसा पर हंगामा

Tue, 02 Jul 2019 12:36 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 02 Jul 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha, Rajya Sabha Live Updates: Sonia gandhi oppose privatisation of rail
थावर चंद गहलोत
राज्यसभा में आज चर्चा के लिए होम्योपैथी केंद्रीय परिषद संशोधन विधेयक पेश होगा। इस विधेयक को लोकसभा से पारित किया जा चुका है। अब सरकार इसे राज्यसभा से पास करवाना चाहती है। वहीं लोकसभा में मंगलवार को भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद संशोधन विधेयक किया जाएगा जो संसद से मंजूरी के बाद अध्यादेश की जगह लेगा।
विज्ञापन

Live Updates:

मोदी सरकार ने योगी सरकार के फैसले को बताया गैरकानूनी
बहुजन समाज पार्टी के सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने उत्तर प्रदेश की 17 ओबीसी जातियों को संवैधानिक प्रक्रिया के तहत अनुसूचित जाति की लिस्ट में शामिल करने के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने तीन दिन पहले इन जातियों को ओबीसी की लिस्ट से बाहर कर दिया और उन्हें अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र देने के लिए कहा गया है जो पूरी तरह से गैर संवैधानिक है। मिश्रा ने कहा कि इन जातियों के साथ धोखा हुआ है क्योंकि यह जातियां ओबीसी से हट गईं हैं और इन्हें बिना संविधान में संशोधन किए अनुसूचित जाति के दायरे में नहीं लाया जा सकता है।
विज्ञापन


मिश्रा के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने योगी आदित्यनाथ के इस फैसले को वापस लेने की मांग की और इसे गैर कानूनी करार दिया। उन्होंने कहा कि यह कानूनी रूप से ठीक नहीं है। यह पूरी तरह से असंवैधानिक है क्योंकि यह संसद के विशेषाधिकार में आता है और किसी भी विधि न्यायालय में मान्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने  रायबरेली का मुद्दा उठाया
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में रेलवे की छह इकाइयों के निजिकरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में रायबरेली की कोच फैक्ट्री का कंपनीकरण किया जा रहा है जो निजीकरण की शुरुआत है। यह देश की अमूल्य संपत्ति को कौड़ियों के दाम पर चंद निजी हाथों के हवाले करने की पहली प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि रेल बजट की परंपरा सरकार ने क्यों खत्म की? रेलवे का निजीकरण करने की कोशिश की जा रही है। इससे हजारों लोग बेरोजगार होंगे। सोनिया ने कहा कि बीएसएनएल और एमटीएनएल के साथ क्या हो रहा है यह किसी से छिपा नहीं है।

शराब की बोतल पर महात्मा गांधी की तस्वीर का मामला उठा
आप सांसद संजय सिंह ने इजरायल में एक कंपनी द्वारा शराब की बोतल पर महात्मा गांधी की तस्वीर का इस्तेमाल करने के मुद्दे को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान उठाया। संजय सिंह ने कहा कि गांधीजी ने जीवनभर शराब का विरोध किया और नशाबंदी के लिए अभियान चलाया उनकी फोटो के साथ ऐसा हो रहा है। संजय सिंह ने मांग की, ऐसी शराब की बोतलों को बाजार से हटाया जाए और सरकार इस पर तुरंत कार्रवाई करे।

सपा सांसद ने उठाया भीड़ द्वारा हत्या का मुद्दा, लोकसभा में हंगामा
समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने झारखंड और कुछ अन्य स्थानों भीड़ द्वारा हत्या का मुद्दा मंगलवार को लोकसभा में उठाया तो भाजपा के सदस्यों ने उनका विरोध किया जिसको लेकर सदन में हंगामा हुआ। उत्तर प्रदेश के संभल से सांसद बर्क ने शून्यकाल में कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए चिंता की बात है कि इस समुदाय के लोगों की भीड़ द्वारा की हत्या कर दी जा रही है। अभी हाल ही में झारखंड में एक युवक की हत्या हुई और फिर पश्चिम बंगाल और दूसरे स्थानों पर इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं। इस पर सत्तापक्ष के कई सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और बर्क पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

जगह-जगह खुल रहे कोचिंग संस्थानों के लिए नियम तय करने की मांग उठी 
बहुतायत में चल रहे कोचिंग संस्थानों का मुद्दा उठाते हुए राज्यसभा में जदयू के एक सदस्य ने मंगलवार को कहा कि भारी भरकम फीस लेने वाले इन संस्थानों में विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए समुचित कदम नहीं उठाए जाते। जदयू के रामनाथ ठाकुर ने उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि गली-गली में कोचिंग संस्थान खुल रहे हैं। यह एक तरह का व्यवसाय बन गया है। उन्होंने सरकार से जगह जगह खुल रहे कोचिंग संस्थानों के लिए नियम तय करने की मांग की।

रासायनिक उर्वरकों से कैंसर होने की कोई बात सामने नहीं आई :तोमर
केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि रासायनिक खादों और कीटनाशकों से कैंसर होने की कोई बात अनुसंधानों में सामने नहीं आई है तथा कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने के लिए सरकार अनेक प्रयास कर रही है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा में प्रश्नकाल में कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और अन्य संस्थाओं में लगातार हो रहे अनुसंधानों में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है कि रासायनिक खादों से कैंसर होता है।




दिग्विजय सिंह ने उठाया फेक न्यूज का मुद्दा
राज्यसभा में कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने फर्जी खबरों के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि इसके जरिए समाज को बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े लोग भी सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों को फॉलो करते हैं। इसके लिए कानून बनाया जाना चाहिए ताकि सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले लोगों की नकेल कसी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed