{"_id":"602684664b582d03f83e4fd5","slug":"lok-sabha-proceedings-to-be-held-at-10-am-tomorrow-13th-february-bjp-three-line-whip-to-its-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को लोकसभा की बैठक सुबह 10 बजे से, भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शनिवार को लोकसभा की बैठक सुबह 10 बजे से, भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप
Fri, 12 Feb 2021 07:07 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 12 Feb 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला
- फोटो : लोकसभा टीवी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन को सूचित किया कि 13 फरवरी को सदन की बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। बजट सत्र का पहला चरण कल यानि शनिवार को समाप्त होने वाला है। वहीं दूसरा चरण आठ मार्च से आठ अप्रैल तक चलेगा। वहीं कल की महत्वपूर्ण बैठक के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों को तीन लाइन की व्हिप जारी की है।
विज्ञापन
बता दें कि पहले चरण में राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को समाप्त हो चुकी है। इसलिए अब शनिवार को राज्यसभा की बैठक नहीं होगी और लोकसभा की बैठक सुबह 10 बजे से होगी।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि 13 फरवरी, शनिवार को सदन की बैठक सुबह 10 बजे से होगी। गौरतलब है कि बजट सत्र में राज्यसभा की बैठक शुरू होने का समय सुबह नौ बजे और लोकसभा की बैठक शुरू होने का समय शाम चार बजे रहा।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण प्रत्येक सदन की बैठक में सदस्यों के सामाजिक दूरी बनाते हुए दोनों सदनों में बैठने की व्यवस्था के मद्देनजर समय में यह बदलाव किया गया। सामान्य तौर पर दोनों सदनों की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होती है।