फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls p chidambaram hit out at prime minister narendra modi statement

Polls: कांग्रेस के बजट पर पीएम मोदी की टिप्पणी को चिदंबरम ने बताया झूठ, जानें क्या था दावा

Thu, 16 May 2024 12:44 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 16 May 2024 12:44 PM IST
सार

चिदंबरम ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 में केवल वार्षिक वित्तीय विवरण का जिक्र है, जो केंद्रीय बजट है। फिर दो बजट कैसे हो सकता है? उन्होंने आगे कहा कि चुनाव प्रचार के शेष दिनों में आशा है कि प्रधानमंत्री झूठे आरोपों और अपमानजनक दावों का रास्ता छोड़ देंगे।  

विज्ञापन
Lok Sabha Polls p chidambaram hit out at prime minister narendra modi statement
पी. चिदंबरम - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि सत्ता में रहने के दौरान पार्टी मुसलमानों के लिए बजट का 15 प्रतिशत आवंटित करना चाहती थी। पीएम मोदी के इस आरोप पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस आरोप को गलत बताया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के बीच हिंदू मुस्लिम विभाजन के मकसद से यह टिप्पणी की है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि साल 2004 से 2014 के बीच सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस ने बजट का 15 प्रतिशत अल्पसंख्यकों पर खर्च करने की योजना बनाई थी। पीएम मोदी ने मुसलमानों को कांग्रेस का पसंदीदा वोट बैंक भी बताया। उन्होंने आगे बताया कि भाजपा के कड़े विरोध के कारण कांग्रेस को यह प्रस्ताव छोड़ना पड़ा था। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के बयान पर चिदंबरम का पलटवार 
पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने पीएम मोदी के इस बयान पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "माननीय प्रधानमंत्री के बयान लगातार अजीब होते जा रहे हैं और यह दर्शाते हैं कि उनके भाषण लिखने वाले अपना संतुलन खो बैठे हैं। कल, उन्होंने दावा किया कि अगर उन्होंने हिंदू-मुस्लिम विभाजन किया, तो वह सार्वजनिक जीवन में रहने के योग्य नहीं होंगे। आज, उन्होंने हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित करने का अपना खेल खेला।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री का यह आरोप पूरी तरह से गलत है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्रीय बजट का 15 प्रतिशत विशेष रूप से मुसलमानों पर खर्च करने की योजना बनाई थी। उनका एक अन्य आरोप है कि कांग्रेस एक मुस्लिम बजट और एक हिंदू बजट पेश करेगी। यह इतना अपमानजनक है कि इसे केवल एक मतिभ्रम के रूप में वर्णित किया जा सकता है।"


चिदंबरम ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 में केवल वार्षिक वित्तीय विवरण का जिक्र है, जो केंद्रीय बजट है। फिर दो बजट कैसे हो सकता है? उन्होंने आगे कहा कि चुनाव प्रचार के शेष दिनों में आशा है कि प्रधानमंत्री झूठे आरोपों और अपमानजनक दावों का रास्ता छोड़ देंगे।  भारतीय प्रधानमंत्री के बयानों को भारत की जनता ही नहीं, दुनिया भी देख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed