फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls: Four BRS leaders and one Congress leader from Telangana join BJP

Lok Sabha Polls: आम चुनाव से पहले नेताओं में दल बदलने की होड़, तेलंगाना में BRS-कांग्रेस नेता BJP में शामिल

Sun, 10 Mar 2024 07:49 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 07:49 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के नेताओं में दल बदलने की होड़ मची हुई है। तेलंगाना में कई विपक्षी नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Polls: Four BRS leaders and one Congress leader from Telangana join BJP
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के नेताओं में दल बदलने की होड़ मची हुई है। तेलंगाना से चार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता और एक कांग्रेस नेता ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। गौरतलब है कि दक्षिणी राज्यों में भाजपा लगातार अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


विपक्षी नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
पार्टी में शामिल होने वालों में गोदाम नागेश और सीताराम नायक और पूर्व बीआरएस विधायक सईदी रेड्डी और जलागम वेंकट राव और श्रीनिवास गोमसे शामिल हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। भाजपा नेता और पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्य के लक्ष्मण ने उनका स्वागत किया और कहा कि जहां अन्य दलों के नेता अपने बेटे-बेटियों के भविष्य के लिए काम कर रहे हैं, वहीं पीएम मोदी देश के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


वंशवादी पार्टी से तंग आ चुके हैं लोग- तरूण चुघ
भाजपा महासचिव तरूण चुघ ने कहा कि लोग वंशवादी और भ्रष्ट पार्टियों से तंग आ चुके हैं, लोग में इन वंशवादी पार्टियों के प्रति आक्रोश हैं। इस दौरान चुघ ने कई क्षमताओं में उनके काम के लिए इन नेताओं की सराहना की। बीआरएस अब ट्रिपल बी पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस ने राज्य में भ्रष्ट सरकार चलाई। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के साथ प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल के काम ने लोगों को प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed