फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls fifth phase in west bengal voting percentage news in hindi

Lok Sabha Poll: बंगाल की सात लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, छिटपुर हिंसा की खबरें, पांच बजे तक 73% मतदान

Mon, 20 May 2024 02:46 PM IST
श्वेता महतो एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 20 May 2024 02:46 PM IST
सार

पांचवें चरण के मतदान के लिए तैयार 13,481 मतदान केंद्रों में करीब 57% यानी 7,711 संवेदनशील के तौर पर चिह्नित किए गए हैं। सबसे अधिक संवेदनशील मतदान केंद्र हुगली लोकसभा केंद्र में चिन्हित किए गए हैं। यहां के 2048 में से 1787 मतदान केंद्र (करीब 87%) संवेदनशील हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls fifth phase in west bengal voting percentage news in hindi
वोटिंग - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पश्चिम बंगाल में लोकसभा की सात सीटों पर सुबह से ही मतदान जारी है। छिटपुर हिंसा की खबरों के बीच शाम पांच बजे तक 73 प्रतिशत मतदान हो चुका है। हावड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस समय बंगल की बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेड़िया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग में मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान जारी है।  पांचवें चरण के मतदान के दौरान 1 करोड़ 25 लाख 23 हजार 702 मतदाता 13,481 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें 63 लाख 51 हजार 320 पुरुष मतदाता, 61 लाख 172 हजार 34 महिला मतदाता और 348 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। पांचवें चरण में 2 लाख 60 हजार 398 फर्स्ट टाइमर वोटर अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन


महिलाएं कर रही हैं 1460 केंद्रों का संचालन
पांचवें चरण में 1460 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा और 2 मतदान केंद्र दिव्यांगों द्वारा केंद्र में से 1236 केंद्रों को संचालित किया जा रहा है। इस चरण में 93 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। पांचवें चरण में 88 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे , जिनमें 39 निर्दलीय हैं। प्रत्याशियों 74 पुरुष और 14 महिलाएं हैं।
विज्ञापन


57 प्रतिशत मतदान केंद्र संवेदनशील
पांचवें चरण के मतदान के लिए तैयार 13,481 मतदान केंद्रों में करीब 57% यानी 7,711 संवेदनशील के तौर पर चिह्नित किए गए हैं। सबसे अधिक संवेदनशील मतदान केंद्र हुगली लोकसभा केंद्र में चिन्हित किए गए हैं। यहां के 2048 में से 1787 मतदान केंद्र (करीब 87%) संवेदनशील हैं। दूसरे स्थान पर आरामबाग लोकसभा सीट हैं, जहां 2078 में 1770 मतदान केंद्र (करीब 85%) संवेदनशील हैं। बैरकपुर के 1591 मतदान केंद्रों में से 1069 (करीब 67%) संवेदनशील मतदान संवेदनशील के तौर पर चिन्हित किया गया है। श्रीरामपुर में 2076 मतदान केद्रों में से 1236 केंद्रों को संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किया गया है। हावड़ा के 31% मतदान केंद्र, 1895 में से 605 संवेदनशील के तौर पर चिह्नित किए गए हैं। बनगांव के 1930 में से 550 और उलूबेड़िया के 1863 में से 694 मतदान केंद्रों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा क्षेत्रों में एक नजर में
बनगांव
उम्मीदवारों की संख्या        15
मतदान केंद्र की संख्या : 1930
संवेदनशील मतादन केंद्र: 550
कुल मतदाता :       18,36,374

श्रीरामपुर
उम्मीदवारों की संख्या        11
मतदान केंद्र की संख्या : 2076
संवेदनशील मतादन केंद्र: 1236
कुल मतदाता :       19,26,645

हावड़ा
उम्मीदवारों की संख्या        14
मतदान केंद्र की संख्या : 1895
संवेदनशील मतादन केंद्र: 605
कुल मतदाता :       17,69,184

आरामबाग
उम्मीदवारों की संख्या        10
मतदान केंद्र की संख्या : 2078
संवेदनशील मतादन केंद्र: 1770
कुल मतदाता :       18,83,266

हुगली
उम्मीदवारों की संख्या        12
मतदान केंद्र की संख्या : 2048
संवेदनशील मतादन केंद्र: 1787
कुल मतदाता :       18,58,067

बैरकपुर
उम्मीदवारों की संख्या        14
मतदान केंद्र की संख्या : 1591
संवेदनशील मतादन केंद्र: 1069
कुल मतदाता :       15,08,728

उलूबेड़िया
उम्मीदवारों की संख्या        12
मतदान केंद्र की संख्या : 1863
संवेदनशील मतादन केंद्र: 694
कुल मतदाता :       17,41,436

लोकसभा चुनाव 2019: परिणाम
हुगली            भाजपा
बैरकपुर            भाजपा
बनगांव            भाजपा
श्रीरामपुर        तृणमूल
हावड़ा            तृणंमूल
श्रीरामपुर         तृणमूल
उलूबेड़िया        मृणमूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed