फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls Election Campaign Prime Minister Narendra Modi Rally news in hindi

Odisha: 'चार जून बीजद की एक्सपायरी डेट', गंजम में गरजे पीएम मोदी; 10 जून को ओडिशा में BJP सरकार बनाने का दावा

Mon, 06 May 2024 01:54 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 06 May 2024 01:54 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं पर अमल करेंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls Election Campaign Prime Minister Narendra Modi Rally news in hindi
पीएम मोदी - फोटो : x/BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा में हुंकार भरी। गंजम में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी राज्य की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) को घेरा। उन्होंने कहा कि चार जून को बीजद सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है। उन्होंने दावा किया कि 10 जून को भाजपा उम्मीदवार ओडिशा में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "ओडिशा में इस बार दो यज्ञ एकसाथ हो रहे हैं। एक यज्ञ देश में, हिंदुस्तान में मजबूत सरकार बनाने के लिए है और दूसरा यज्ञ ओडिशा में भाजपा के नेतृत्व वाली मजबूत राज्य सरकार बनाने का है। मैं आज ओडिशा भाजपा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। ओडिशा भाजपा ने, ओडिशा की आकांक्षाओं को, यहां के युवा सपनों को ध्यान में रखते हुए, यहां की बहनों-बेटियों के सामर्थ्य को ध्यान में रखते हुए बहुत ही विजनरी संकल्प पत्र जारी किया है।"
विज्ञापन


पीएम मोदी ने बीजद सरकार को घेरा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं पर अमल करेंगे। बीजद पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, "चार जून पर यहां की बीजद सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है। आज छह मई है, छह जून को भाजपा के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा। 10 जून को भुवनेश्वर में भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा। मैं आज सबको भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के लिए निमंत्रण देने आया हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने आगे कहा, "ओडिशा में बीजद अस्त है, कांग्रेस पस्त है और लोग भाजपा पर आश्वस्त हैं और सिर्फ भाजपा उम्मीदों का नया सूरज बनकर आई है। ओडिशा में बीजद के के छोटे छोटे नेता भी बड़े बड़े बंगलों के मालिक हो गए हैं।"


बीजद पर लगाए केंद्र से पैसे हड़पने का आरोप 
प्रधानमंत्री ने ओडिशा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के लिए 10 हजार करोड़ रुपये राज्य को दिए। वो पैसे यहां की सरकार सही से खर्च ही नहीं कर पाई। उन्होंने बताया कि गांव की सड़कें बनाने के लिए केंद्र से पैसे भेजे गए, लेकिन गांवों में सड़कों की हालक अभी भी खराब है। दिल्ली से मुफ्त चावल के लिए पैसे भेजे गए, लेकिन बीजद सरकार इस योजन पर भी अपनी फोटो चिपका देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed