फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls election campaign Prime Minister Narendra Modi rally in odisha news in hindi

Polls: '10 जून को ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन सरकार', ढेंकनाल में PM मोदी का दावा; भ्रष्टाचार पर बीजद को घेरा

Mon, 20 May 2024 03:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 20 May 2024 03:47 PM IST
सार

रैली में पीएम मोदी ने बीजद सरकार को घेरा। उन्होंने राज्य सरकार पर ओडिशा की संस्कृति को नष्ट करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजद के राज में न तो ओडिशा की संपदा सुरक्षित है और न ही ओडिशा की सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित है।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls election campaign Prime Minister Narendra Modi rally in odisha news in hindi
पीएम मोदी - फोटो : X/BJP4India

विस्तार

पांचवें चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा के पुरी में हुंकार भरी। उन्होंने पुरी में भाजपा उम्मीदवार संवित पात्रा के समर्थन में रोड-शो किया। यहां रोड शो करने के बाद पीएम मोदी ने ढेंकनाल में रैली की। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि बीजद सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचारियों के कब्जे में है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय पर कब्जा करके बैठ चुके हैं। उन्होंने बीजद पर ओडिशा की संपत्ति और संस्कृति को नष्ट करने का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजद की सरकार में जगन्नाथ मंदिर भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 10 जून को  भाजपा की डबल इंजन सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "बीजद सरकार में जगन्नाथ जी का मंदिर भी सुरक्षित नहीं बचा है। पिछले छह साल से श्री रत्न भंडार की चाबी का भी अता-पता नहीं है। इसके पीछे का बहुत बड़ा राज बीजद सरकार और मुख्यमंत्री के करीबी लोग छिपा रहे हैं। पूरा ओडिशा जानना चाहता है कि जो जांच हुई थी, उसकी रिपोर्ट में ऐसा क्या है कि बीजद ने वो रिपोर्ट ही दबा दी?"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "आप यहां भाजपा की सरकार बनाइए, भाजपा ओडिशा के बेटे या बेटी को ही यहां का मुख्यमंत्री बनाएगी। 10 जून को ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। क्योंकि, इस बीजद सरकार का जाना तय है।"

बीजद पर ओडिशा की संस्कृति नष्ट करने का आरोप
रैली में पीएम मोदी ने बीजद सरकार को घेरा। उन्होंने राज्य सरकार पर ओडिशा की संस्कृति को नष्ट करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा, "बीजद के राज में न तो ओडिशा की संपदा सुरक्षित है और न ही ओडिशा की सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित है। ये तो पद्म सम्मान से पुरस्कृत अंतर्यामी मिश्रा जी की धरती है, जिन्होंने जगन्नाथ संस्कृति को लेकर इतना काम किया है।"

बीजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "मैं गुजरात से आया हूं, मैं सोमनाथ की धरती से जगन्नाथ की धरती को प्रणाम करने आया हूं। लेकिन, मैं ओडिशा में जब गरीबी देखता हूं, तो मेरे दिल में दर्द होता है कि इतना समृद्ध प्रदेश, इतनी महान विरासत वाले मेरे ओडिशा को किसने तबाह और बर्बाद कर दिया। इसकी वजह है बीजद सरकार, जो पूरी तरह भ्रष्टाचारियों के कब्जे में है। मुठ्ठी भर भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय पर कब्जा करके बैठ गए हैं। बीजद के छोटे-छोटे नेता भी करोड़ों के मालिक बन गए हैं।"


रैली में पीएम मोदी ने सभी लोगों विशेषकर पहली बार मतदान करने वालों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में माताओं-बहनों और हमारे नौजवानों का अलग ही उत्साह दिख रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed