{"_id":"663dcdf577c74d661802aaaa","slug":"lok-sabha-polls-election-campaign-prime-minister-narendra-modi-rally-in-maharashtra-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Polls: 'नकली राकांपा-नकली शिवसेना को अजित दादा और शिंदे जी के साथ आने का न्योता', महाराष्ट्र में गरजे PM मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Polls: 'नकली राकांपा-नकली शिवसेना को अजित दादा और शिंदे जी के साथ आने का न्योता', महाराष्ट्र में गरजे PM मोदी
Fri, 10 May 2024 02:44 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 10 May 2024 02:44 PM IST
सार
PM Modi In Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ भाजपा के प्रयास हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस है। कांग्रेस ने आदिवासी भाई-बहनों की कभी परवाह नहीं की।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में हुंकार भरी। उन्होंने नंदुरबार में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने सभी को अक्षय तृतीय और तीज पर्व की शुभकामनाएं दी। इस रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि वह कांग्रेस की तरह बड़े घराने से ताल्लुक नहीं रखते हैं। उन्होंने इस दौरान उद्धव ठाकरे और कांग्रेस पर भी तंज कसा। इसी के साथ पीएम मोदी ने राकांपा-एसपी और शिवसेना (यूबीटी) को अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ आने का न्योता भी दिया। विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के 60 साल बाद भी गांवों में बिजली नहीं पहुंच पाई। आदिवासियों को पक्का घर नहीं मिला पाया। पीएम मोदी ने विपक्ष पर झूठ बोलकर वोट जुटाने का आरोप लगाया है। इसके साथ यह भी कहा कि आरक्षण पर कांग्रेस का हाल चोर मचाए शोर वाला है।
पीएम मोदी ने राकांपा-एसपी और शिवसेना (यूबीटी) पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा, "नकली राकांपा और शिवसेना ने चार जून के लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस में विलय करने का मन बना लिया है लेकिन उन्हें अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिल जाना चाहिए।"
राकांपा-एसपी के प्रमुख शरद पवार का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा, "महाराष्ट्र में एक दिग्गज नेता 40-50 साल से राजनीति कर रहे हैं। बारामती के चुनाव के बाद वह इतने चिंतित हैं कि उन्होंने एक बयान दिया। मैं मानता हूं कि काफी लोगों से विचार-विमर्श करने के बाद ही उन्होंने यह बयान दिया होगा।" दरअसल, हाल ही में एक साक्षात्कार में शरद पवार ने कहा था कि अगले कुछ साल में कई क्षेत्रीय पार्टी कांग्रेस के करीब आ जाएंगे।
विज्ञापन
आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज
पीएम मोदी ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा। विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने धर्म के आधार पर आरक्षण को बाबा साहेब की भावना के खिलाफ बताया। पीएम मोदी ने आगे कहा, "यह संविधान की भावना के भी खिलाफ है। लेकिन कांग्रेस का एजेंडा है - दलित, पिछड़े, आदिवासी का आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को देना। आरक्षण पर कांग्रेस का हाल चोर मचाए शोर वाला है।"
महाविकास अघाड़ी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, "ये महाविकास अघाड़ी, आरक्षण के महाभक्षण का महा अभियान चला रही है। वहीं एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण बचाने के लिए मोदी आरक्षण के महारक्षण का महायज्ञ कर रहा है।"
आदिवासियों की चिंता करते हुए कांग्रेस को घेरा
आदिवासियों के लिए चिंता जताते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को सवालों के घेरे में लिया। उन्होंने कहा, "एक तरफ भाजपा के प्रयास हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस है। कांग्रेस ने आदिवासी भाई-बहनों की कभी परवाह नहीं की। आदिवासी इलाकों में सिकल सेल एनीमिया एक बड़ा खतरा रहा है, लेकिन कांग्रेस ने इस बीमारी की तरफ उतना ध्यान ही नहीं दिया। ये भाजपा है, जिसने सिकल सेल एनीमिया को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाया है।"
पीएम मोदी ने कहा, "भाजपा और एनडीए ने आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया। लेकिन आपको याद रखना चाहिए कि वो कौन लोग थे, जिन्होंने आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति का चुनाव हराने के लिए रात-दिन एक कर दिए थे। ये कांग्रेस वाले थे, जिन्होंने एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए रात-दिन एक कर दिए थे।"
राहुल गांधी पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को घेरा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का एजेंडा कितना खतरनाक है, कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी) के गुरु ने इसका भी खुलासा किया है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी) के गुरु अमेरिका में रहते हैं, उन्होंने भारत के लोगों पर रंगभेदी टिप्पणी की है। जिनका रंग भगवान कृष्ण जैसा होता है, कांग्रेस उन्हें अफ्रीकन मानती है। इसलिए द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपति बनना उन्हें मंजूर ही नहीं था।"
विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस जानती है कि वो विकास में मोदी का मुकाबला नहीं कर सकती। इसलिए चुनाव में वह झूठ की फैक्ट्री खोलकर बैठ गए हैं, झूठ फैलाकर वोट लेना चाहते हैं। वह कभी आरक्षण को लेकर झूठ, कभी संविधान को लेकर झूठ बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि एनडीए सरकार ने महाराष्ट्र के 20 हजार से अधिक गांवों में हर घर जल पहुंचाया। इसमें नंदुरबार के 111 गांव भी शामिल है। नंदुरबार के करीब 1.25 लाख गरीबों को पीएम आवास योजना के अंतर्गत पक्के आवास दिए हैं। पीएम मोदी ने दावा किया भाजपा सरकार 10 साल में चार करोड़ पक्का मकान दे चुकी है। भाजपा सरकार तीसरे टर्म में तीन करोड़ घर और बनाने वाली है।

#WATCH | Addressing a public meeting in Maharashtra's Nandurbar, PM Narendra Modi says, "Congress knows that they can't compete with Modi on development and hence they have opened a 'factory' of lies in this election... Regarding reservation, Congress' condition is like 'chor… pic.twitter.com/9bT6oiwXHY
— ANI (@ANI) May 10, 2024