फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls Congress MP Shashi Tharoor on Prime Minister Narendra Modi alternative

चुनाव: 'कौन होगा पीएम मोदी का विकल्प?' शशि थरूर ने दिया जवाब, कहा- हम केवल एक व्यक्ति को नहीं चुनते

Wed, 03 Apr 2024 11:48 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 03 Apr 2024 11:48 AM IST
सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बताया कि प्रधानमंत्री का विकल्प जो भी होंगे वह एक अनुभवी, सक्षम और विविध भारतीय नेता होंगे जो लोगों की समस्याओं के प्रति उत्तरदायी होंगे और उनमें व्यक्तिगत अहंकार नहीं होगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls Congress MP Shashi Tharoor on Prime Minister Narendra Modi alternative
शशि थरूर - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकल्प से जुड़े सवाल को बेतुका करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह सवाल गलत है, क्योंकि हम किसी एक व्यक्ति को नहीं बल्कि एक पार्टी या पार्टियों के गठबंधन को चुनते हैं। शशि थरूर ने यह जवाब एक पत्रकार के सवाल करने के बाद दिया। 
विज्ञापन


शशि थरूर ने दिया पत्रकार के सवाल का जवाब
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए शशि थरूर ने कहा, "एक बार फिर से किसी पत्रकार ने मुझसे पूछा कि पीएम मोदी के विकल्प में कौन हो सकता है? यह सवाल संसदीय प्रणाली में बेतुका है। हम किसी एक व्यक्ति का चुनाव नहीं करते, बल्कि एक पार्टी या पार्टी के गठबंधन को चुनते हैं।"
विज्ञापन


थरूर ने बताया कौन होगा पीएम मोदी का विकल्प
थरूर ने कहा, "प्रधानमंत्री का विकल्प जो भी होंगे वह एक अनुभवी, सक्षम और विविध भारतीय नेता होंगे जो लोगों की समस्याओं के प्रति उत्तरदायी होंगे और उनमें व्यक्तिगत अहंकार नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का चयन एक माध्यमिक विचार है। वे किस व्यक्ति को प्रधानमंत्री के तौर पर चुनेंगे, यह एक गंभीर विचार है।" 

केरल के तिरुवनंतपुरम से तीन बार के सांसद चौथी बार भी यहां से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। इस सीट से वह भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर और लेफ्ट फ्रंट के उम्मीदवार पन्न्यन रवींद्रन के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से थरूर लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। तिरुवनंतपुरम में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाला है। मतदान 19 अप्रैल से शुरू होगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed