फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls Candidate selection exercise intensifies BJP Central leadership assessing all seven seats

Lok Sabha Polls: भाजपा में भी उम्मीदवारों के चयन की कवायद तेज, केंद्रीय नेतृत्व कर रहा सातों सीटों का आकलन

Wed, 28 Feb 2024 06:48 AM IST
यशोधन शर्मा नवनीत शरण
नवनीत शरण Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 28 Feb 2024 06:48 AM IST
सार

रायशुमारी कराने के साथ संसदीय क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों की गतिविधियों पर केंद्रीय नेतृत्व की नजर है। इस बार केंद्रीय नेतृत्व 40 प्रतिशत लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसदों को बदलने की नीति पर आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls Candidate selection exercise intensifies BJP Central leadership assessing all seven seats
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन की कवायद शुरू कर दी है। रायशुमारी कराने के साथ संसदीय क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों की गतिविधियों पर केंद्रीय नेतृत्व की नजर है। इस बार केंद्रीय नेतृत्व 40 प्रतिशत लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसदों को बदलने की नीति पर आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन

लिहाजा, तीन सांसदों की दावेदारी पर ग्रहण लगने की अटकलें तेज हो गईं है। बताया जा रहा है कि जिन सांसदों का टिकट कटेगा, उन्हें विधानसभा चुनाव में भी उतारा जा सकता है। भाजपा मार्च के दूसरे सप्ताह तक उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। दरअसल, आप-कांग्रेस गठबंधन की वजह से पुराना समीकरण बिगड़ गया है।
विज्ञापन


लिहाजा, उम्मीदवारों की दावेदारी को लेकर आम लोगों में उनकी पहुंच व कार्यकाल के दौरान संसदीय क्षेत्र में कामकाज और छवि का आकलन किया जा रहा है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि कांग्रेस के पूर्व नेता महाबल मिश्रा के आप के टिकट पर चुनावी मैदान में आने से पश्चिमी लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसी तरह दिल्ली की एकमात्र सुरक्षित सीट में शामिल उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र में भी पार्टी किसी नए चेहरे पर दांव लगा सकती है। चांदनी चौक सीट पर भी बदलाव की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायशुमारी में कई नाम सामने आए

उम्मीदवार चयन के लिए रायशुमारी में मौजूदा सांसदों के अलावा कई नाम सामने आए हैं। पर्यवेक्षकों ने सातों सीटों के लिए संभावित नाम प्रदेश नेतृत्व को सौंपे हैं। भाजपा सूत्रों कहना है कि दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में सद रमेश बिधूड़ी, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी व प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह के नाम सामने आए हैं। पूर्वी दिल्ली सीट की बात करें तो सांसद गौतम गंभीर के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल के नाम हैं।

चांदनी चौक में सांसद डॉ. हर्षवर्धन के साथ ही पूर्व मंत्री विजय गोयल व प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल मुख्य हैं। हालांकि, इस सीट से फिल्म स्टार अक्षय कुमार भी पिछले दिनों दौड़ में थे। नई दिल्ली सीट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी व पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज के नाम चल रहे हैं, जबकि उत्तर पश्चिम संसदीय क्षेत्र में सांसद हंसराज हंस के अलावा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी प्रीता हरित, प्रदेश महामंत्री योगेंद्र चांदोलिया के नाम हैं।


पश्चिमी दिल्ली में सांसद प्रवेश वर्मा के अलावा प्रदेश महामंत्री कमलजीत सहरावत, राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, जम्मू-कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद के नाम शामिल हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांसद मनोज तिवारी के अलावा प्रदेश के कई नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इसके अलावा पार्टी पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को भी उतार सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed