फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls: BJP Naveen Jindal, Sambit Patra, Dharmendra Pradhan offers prayers at Temple

Lok Sabha Polls: BJP की जीत के लिए भगवान की शरण में पहुंचे कई नेता, पूजा-अर्चना कर लोगों से वोट डालने की अपील

Sat, 25 May 2024 12:11 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 25 May 2024 12:11 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। चुनाव में जीत के लिए भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार भगवान के द्वार पर पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Polls: BJP Naveen Jindal, Sambit Patra, Dharmendra Pradhan offers prayers at Temple
भाजपा की जीत के लिए भगवान की शरण में पहुंचे नेता - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। आठ प्रदेशों में मतदान कराए जा रहे हैं। सुबह सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। चुनाव में जीत के लिए भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार भगवान के द्वार पर पहुंच रहे हैं। वह बढ़-चढ़कर पूजा-पाठ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इन लोगों ने की पूजा
केंद्रीय मंत्री और संबलपुर से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने संबलपुर में 'मां समलेश्वरी' मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं, पुरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा ने पुरी के एक मंदिर में पूजा की। इनके अलावा भी कई अन्य नेता मंदिर पहुंचे। 
विज्ञापन




ओडिशा में इस बार सत्ता परिवर्तन होगा
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'देश में छठे चरण का लोकसभा मतदान आज संपन्न होगा। ओडिशा विधानसभा के तीसरे चरण का मतदान भी आज संपन्न होगा। ओडिशा में इस बार सत्ता परिवर्तन होगा और भाजपा की सरकार बनेगी। मैं मतदातों से निवेदन करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर आएं और वोट डालें
वहीं, संबित पात्रा ने पुरी के एक मंदिर में पूजा की। पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने अपना वोट डालने से पहले प्रार्थना की है। मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वे बाहर आएं और वोट डालें। मुझे अपने परिवार का आशीर्वाद प्राप्त है। मैं भाजपा और पीएम मोदी को समर्थन और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।'
 

नवीन जिंदल ने की पूजा
इनके अलावा, हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने भी सिद्धेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
 

विपक्ष ने पहले ही हार मान: सत्ता पक्ष
लोकसभा चुनाव 2024 के छठे दौर के लिए मतदान 25 मई को हो रहा है। इस चरण में आठ प्रदेशों की 58 सीटों पर 889 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। छठे दौर में सबसे ज्यादा 14 सीटें उत्तर प्रदेश की जबकि सबसे कम जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग है। पिछले चुनाव में इन 58 सीटों पर कुल 64.22% फीसदी वोट पड़े थे। सबसे ज्यादा 84.59 फीसदी मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ था। वहीं, सबसे कम 8.98 फीसदी मतदान जम्मू-कश्मीर में दर्ज किया गया था। अब तक के चुनावों में मत प्रतिशत चर्चा का बड़ा विषय रहा है। शुरुआत में विपक्ष ने चुनाव आयोग पर देरी से वोटिंग के आंकड़े देने का आरोप लगाया जिसका आयोग ने खंडन किया। वहीं सत्ता पक्ष ने कहा कि विपक्ष ने पहले ही हार मान ली। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed