फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls Amit Shah rally in west bengal PoK issue lashes out at congress and tmc

WB: 'पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब...', पीओके का जिक्र कर अमित शाह ने विपक्ष को घेरा

Wed, 15 May 2024 03:34 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 15 May 2024 03:34 PM IST
सार

Amit Shah In West Bengal: पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव इंडी गठबंधन के भ्रष्ट नेताओं और ईमारदार नेता नरेंद्र मोदी के बीच चयन करने का चुनाव है।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls Amit Shah rally in west bengal PoK issue lashes out at congress and tmc
अमित शाह - फोटो : X/BJP4India

विस्तार

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में महंगाई को लेकर हुई हिंसा के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पीओके को भारत का हिस्सा बताया। पाकिस्तान को घेरते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत इसे (पीओके) ले लेगा। पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में अमित शाह ने बुधवार को एक रैली की। इस रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने पीओके का मुद्दा उठाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2019 में कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद वहां शांति वापस आ गई। अब पीओके के नागरिक आजादी के नारे लगा रहे हैं। पीओके को लेकर अमित शाह ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा, "सरकार द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद क्षेत्र में शांति वापस आ गई। लेकिन अब हम पीओके में प्रदर्शन देख रहे हैं। पहले यहां आजादी के नारे गूंजा करते थे और अब यही नारे वहां (पीओके) लगाए जा रहे हैं। पहले यहां पथराव होता था और अब वहां हो रहा है।"
विज्ञापन


पीओके मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा
पीओके पर कब्जे की मांग का समर्थन न करने पर अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा, "मणि शंकर अय्यर जैसे कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि उनके पास परमाणु बम है। लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि पीओके भारत का हिस्सा है और हम इसे ले लेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने आगे कहा कि यह लोकसभा चुनाव इंडी गठबंधन के भ्रष्ट नेताओं और ईमारदार नेता नरेंद्र मोदी के बीच चयन करने का चुनाव है। नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुख्यमंत्री और तत्कालीन प्रधानमंत्री होने के बावजूद आज तक एक पैसे का भी आरोप नहीं लगा। उन्होंने कहा, "बंगाल को यह निर्णय लेना होगा कि उन्हें घुसपैठिए चाहिए या शरणार्थियों के लिए सीएए। बंगाल को तय करना है कि वह जिहाद को वोट देना चाहते हैं या विकास को।"


ममता सरकार पर साधा निशाना
सीएए का विरोध करने पर अमिता शाह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी मां-माटी-मानुष नारे के साथ सत्ता में आई थीं। लेकिन यह नारा अब मुल्ला, मौलवी, मदरसा में बदल गया। वह दुर्गा विसर्जन की अनुमति देने से मना करती हैं, लेकिन रमजान में मुसलमानों को छुट्टी देती हैं।" शाह ने आगे कहा कि ममता सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों के समर्थन में रैलियां निकाल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed