फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls 75 International visitors from Election Management Bodies of 23 countries arrive in India

LS Polls: 23 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के 75 प्रतिनिधि आए भारत, चुनाव प्रणाली की बारीकियों को जानेंगे

Sat, 04 May 2024 11:05 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 04 May 2024 11:05 AM IST
सार

भारत में चल रहे लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया को देखने और समझने के लिए पूरी दुनिया से लोग यहां आ रहे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 23 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) से जुड़े 75 प्रतिनिधि भारत आए हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls 75 International visitors from Election Management Bodies of 23 countries arrive in India
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में शुरू हो चुके हैं। भाजपा इस चुनाव में 400 सीटों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है। वहीं, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। देशभर में चल रहे लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया को देखने और समझने के लिए पूरी दुनिया से लोग भारत आएंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि दुनियाभर के 23 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) से जुड़े 75 प्रतिनिधि भारत आए हैं। यह लोग चुनाव प्रणाली की बारीकियों को जानेंगे। 

विज्ञापन


इन देशों से आए लोग
चुनाव आयोग ने बताया कि भूटान, मंगोलिया, ऑस्ट्रेलिया, मेडागास्कर, फिजी, किर्गिज गणराज्य, रूस, मोल्दोवा, ट्यूनीशिया, सेशेल्स, कंबोडिया, नेपाल, फिलीपींस, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, जॉर्जिया, चिली, उज्बेकिस्तान, मालदीव, पापुआ न्यू गिनी और नामीबिया जैसे 23 देशों के विभिन्न ईएमबी और संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले 75 प्रतिनिधि भारत आए हैं।
विज्ञापन

 

चुनाव प्रणाली की बारीकियों को जानेंगे
आयोग का कहना है कि यह लोग एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसमें अन्य देशों से आए लोगों को भारत की चुनाव प्रणाली की बारीकियों के साथ-साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र द्वारा उपयोग की जाने वाली सर्वोत्तम प्रथाओं से परिचित कराया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed