{"_id":"5c84ada5bdec223c99274652","slug":"lok-sabha-elections-how-nda-upa-fared-in-27-assembly-elections-since-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"2014 के बाद हुए 27 विधानसभा चुनावों में कौन कहां बना सरताज, कहां फिसल गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2014 के बाद हुए 27 विधानसभा चुनावों में कौन कहां बना सरताज, कहां फिसल गया
Sun, 10 Mar 2019 11:57 AM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
2014 के बाद विधानसभा चुनावों में किसका पलड़ा रहा भारी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2014 के बाद बीते पांच सालों में 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानसभा चुनाव हुए जिनमें भाजपा का प्रदर्शन दमदार रहा। 27 विधानसभा चुनावों में से 16 पर भाजपा और सहयोगियों ने जीत दर्ज की। 6 चुनावों में कांग्रेस की अगुवाई वाला यूपीए अपनी धाक जमाने में कामयाब रहा तो पांच जगहों पर किसी अन्य दल ने सरकार बनाई।
साल 2014 में लोकसभा चुनाव के अलावा विधानसभा चुनाव में भी नरेंद्र मोदी का खासा असर देखा गया। भाजपा ने हरियाणा और झारखंड में अपने बूते सरकार बनाई। जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में सहयोगियों के साथ सत्ता तक पहुंची। 2015 में दिल्ली और बिहार में राजग का विजयरथ आम आदमी पार्टी और नीतीश कुमार की जदयू ने रोका। हालांकि बाद में बिहार में भी राजग सत्ता में शामिल हो गया।
विज्ञापन
गुजरात और गोवा में भी पार्टी दोबारा सत्ता पर काबिज हुई तो हिमाचल और उत्तराखंड कांग्रेस से छीना। मणिपुर में भी पार्टी ने गठबंधन सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की।

2017 में ऊंचाई पर एनडीए
2016 में भाजपा असम जीतकर पूर्वोत्तर में दाखिल हुई लेकिन बंगाल, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में उसे हाथ मलने पड़े। 2017 में 7 राज्यों में से 6 में जीतकर भाजपा ने मजबूत पकड़ दिखाई। पंजाब में सरकार गंवानी पड़ी मगर देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में तीन-चौथाई बहुमत लाकर लोकसभा की जीत दोहराई। यहां ये भी याद रखना होगा कि यूपी के चुनाव नोटबंदी के बाद हुए थे लेकिन जनता ने इसके असर को नकारते हुए भाजपा को स्वीकारा।
विज्ञापन
गुजरात और गोवा में भी पार्टी दोबारा सत्ता पर काबिज हुई तो हिमाचल और उत्तराखंड कांग्रेस से छीना। मणिपुर में भी पार्टी ने गठबंधन सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की।