{"_id":"5c858603bdec221418352d0c","slug":"lok-sabha-elections-congress-general-secretary-venugopal-will-not-contest-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा
Mon, 11 Mar 2019 03:17 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 11 Mar 2019 03:17 AM IST
विज्ञापन
केसी वेणुगोपाल
- फोटो : ANI
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और केरल की अलाप्पुझा सीट से सांसद केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि संगठनात्मक जिम्मेदारियों के चलते वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘पार्टी के प्रति अपनी ड्यूटी पूरी करना मेरी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
मैं कर्नाटक इंचार्ज भी हूं। दिल्ली में बैठकर अलाप्पुझा से चुनाव लड़ना मेरे मतदाताओं के प्रति अन्याय होगा।’ वेणुगोपाल ने बताया कि इस निर्णय के बारे में उन्होंने केरल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
हार्दिक पटेल 12 मार्च को शामिल होंगे कांग्रेस में
आरक्षण में पाटीदार कोटे के लिए आंदोलन करने वाले नेता हार्दिक पटेल 12 मार्च को कांग्रेस में शामिल होंगे। पटेल ने रविवार को बताया कि इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि 12 मार्च को यहां कांग्रेस कार्यकारी समिति की बैठक होनी है।
विज्ञापन
इसके बाद गांधीनगर के अदलाज में एक रैली भी आयोजित की जाएगी। हार्दिक पटेल चुनाव लड़ पाएंगे कि नहीं यह उनकी कानूनी अड़चनें पार करने पर ही तय होगा। वर्ष 2015 में आरक्षण के लिए पाटीदार आंदोलन के दौरान दंगा मामले में पटेल को दो वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई थी।