फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019: Will Rahul gandhi's Garibi par vaar, 72 hazar work for congress

गरीबी पर वार, 72 हजार...इस चुनाव में कितना चलेगा राहुल का ये नारा?

Tue, 02 Apr 2019 07:18 PM IST
अमित मंडल शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 02 Apr 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019: Will Rahul gandhi's Garibi par vaar, 72 hazar work for congress
कांग्रेस का घोषणापत्र जारी - फोटो : PTI
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा कि वह (राहुल गांधी) कभी झूठ नहीं बोलते हैं। राहुल गांधी यह लाइन अपने चंद मिनट के घोषणा पत्र पर भाषण के बाद बोलते हैं, लेकिन शुरुआती लाइन में साफ कहते हैं कि प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं, गरीबों, किसानों, लोगों से झूठ बोला। उन्होंने देश से झूठ बोला। उन्होंने लोगों के खाते में 15 लाख रुपये डालने का वादा किया, युवाओं के लिए हर साल दो करोड़ रोजगार का वादा किया, पूरा नहीं किया। लेकिन हम झूठ नहीं बोलते। हम पूरा करेंगे। देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों के खाते में 72 हजार हर साल डालेंगे। हमारी सरकार बनी तो पांच साल में 3.60 लाख रुपया गरीबों के खाते में जाएगा। इसी के साथ राहुल गांधी नारा देते हैं-गरीबी पर वार, 72 हजार।
विज्ञापन


गरीबी पर वार, 72 हजार 

इसको लेकर राहुल गांधी से तीन-चार बार सवाल पूछा गया। उनसे यह भी जानने की कोशिश हुई कि प्रधानमंत्री अपने भाषण में राष्ट्रवाद, आतंकवाद और हिंदुत्व पर जोर दे रहे हैं। ऐसे में आपका नरेटिव कहां फिट बैठेगा? कांग्रेस अध्यक्ष इस प्रश्न के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री अपना वादा पूरा नहीं कर पाए तो वह इन मुद्दों के सहारे छिपने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि देश की सच्चाई कुछ और है।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश की सच्चाई है कि प्रधानमंत्री ने वादा पूरा नहीं किया। लोगों के खाते में 15 लाख रुपये नहीं डाले, युवाओं को हर साल दो करोड़ रोजगार का अवसर नहीं दिया, 22 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं, किसान परेशान हैं। देश की बैंकों का पैसा लेकर विजय माल्या, मेहुल चोकसी, नीरव मोदी जैसे उद्योगपति भाग जा रहे हैं। किसान लोन न चुका पाने में जेल जा रहा है। व्यापारी, कारोबारी तंग हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनका मुद्दा इसी सच्चाई पर टिका है। कांग्रेस इसे न्याया का नाम दे रही है और सत्ता में आने पर इसको पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोगों के पास पैसा जाएगा, लोग खरीदारी करेंगे, बाजार की मांग बढ़ेगी, उत्पादन बढ़ेगा और देश के अर्थ तंत्र में पैसा डालने पर अर्थव्यवस्था की जाम गाड़ी आगे बढ़ जाएगी। वह ऐसा करके देश की आर्थिक रफ्तार को यूपीए सरकार के दौर वाली कर सकेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी इसे देश की सच्चाई मानकर लोकसभा चुनाव 2019 में उतरने जा रही है।

उन्होंने घोषणा पत्र के माध्यम से वादा किया कि सत्ता में आते ही 22 लाख सरकारी रिक्त पदों को भरा जाएगा। 10 लाख रोजगार ग्राम पंचायतों में दिए जाएंगे। तीन साल तक देश के स्वरोजगार करने वाले (इंटरप्रोन्योर) को किसी विभाग से लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

किसानों के लिए अलग से रेल बजट की तरह बजट आएगा। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत सबकुछ होगा। मनरेगा में 100 दिन की बजाय अब 150 दिन रोजगार की गारंटी दी जाएगी। बैंक का लोन अदा न कर पाने पर किसानों पर आपराधिक मुकदमा नहीं चलेगा, वह सीधे जेल नहीं जाएंगे। बल्कि सिविल मुकदमे की श्रेणी में इसे रखा जाएगा। लोगों के स्वास्थ्य के लिए उनकी सरकार कुछ उद्योगपतियों की बीमा कंपनी को फायदा पहुंचाने के बजाय सरकारी तंत्र में पैसा डालेगी और बड़े अस्पताल में भी गरीब का इलाज सुनिश्चित होगा। उनकी सरकार शिक्षा क्षेत्र में कुल जीडीपी का छह प्रतिशत तक खर्च करेगी।

कुछ नहीं बोले

कांग्रेस अध्यक्ष से जिस वादे की उम्मीद की जा रही थी, वह नहीं आया। उन्होंने किसानों का फसली ऋण माफ करने का कोई वादा नहीं किया। हा, इसका जिक्र जरूर किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि कैसे वादे के अनुरूप छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश में किसान का फसली ऋण माफ करने का काम किया गया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस देश की जनता से जो वादा करती है, उसे पूरा करती है।

प्रधानमंत्री छिपकर भाग नहीं सकते

प्रधानमंत्री की ओर से राष्ट्रवाद, आतंकवाद, पाकिस्तान का जिक्र हो रहा है, इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम किसी न किसी के पीछे छिप रहे हैं। प्रधानमंत्री संवाददाताओं से चर्चा करने, इंटरव्यू देने, उनके सवाल पूछने से डरते हैं। वह देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा नहीं कर सकते। वह देश की सुरक्षा, विदेश नीति, भ्रष्टाचार, राफेल पर मुझसे बहस नहीं सकते। राहुल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को इस तरह से छिपना नहीं चाहिए। देश का प्रधानमंत्री छिप रहा है, लेकिन छिपकर भाग नहीं सकता। इसके साथ उन्होंने मंच से नारा भी लगाया- देश का चौकीदार चोर है। राहुल गांधी ने कहा सब हिंदू हैं, लेकिन सबको रोजगार चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम उन्हें चुनाव में हराएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed