फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Uddhav Thackeray Stretch on social media for Shiv Sena coalition with BJP

भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर सोशल मीडिया पर उद्धव ठाकरे की खिंचाई

Tue, 19 Feb 2019 08:45 PM IST
अमित मंडल भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: अमित मंडल Updated Tue, 19 Feb 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Uddhav Thackeray Stretch on social media for Shiv Sena coalition with BJP
उद्धव ठाकरे

भाजपा के साथ शिवसेना के गठबंधन को लेकर सोशल मीडिया पर उद्धव ठाकरे की खिंचाई हो रही है क्योंकि पूर्व में उन्होंने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। सोमवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ मंच पर आकर चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा पर शिवसेना प्रमुख के खिलाफ सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बात की गई हैं और उनके नाम उद्धव ठाकरे के प्रारंभिक अक्षरों यू टी को यू टर्न ठाकरे करार दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, ठाकरे ने जब पिछले साल घोषणा की थी कि शिवसेना आगामी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी तो सोशल मीडिया पर उनकी छवि बाघ (जो उनकी पार्टी का प्रतीक चिह्न है) की बनी थी।
विज्ञापन


भाजपा-शिवसेना के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद राकांपा की मुंबई इकाई ने ठाकरे के घर के पास बड़े होर्डिंग लगा दिए जिनके जरिए अकेले चुनाव लड़ने की शिवसेना की पूर्व की घोषणा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक टिप्पणी में कहा गया कि अवनी बाघिन के मारे जाने के बाद एक और बाघ का शिकार हो गया। कुछ टिप्पणियों में मराठी गीतों के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को नायक और उद्धव ठाकरे को नायिका के रूप में दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed