{"_id":"5c6eb269bdec220a742db93c","slug":"lok-sabha-elections-2019-two-bjp-sitting-mps-can-be-denied-ticket-from-western-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कटेंगे 2 भाजपा सांसदों के टिकट, अमित शाह की रिपोर्ट में फीडबैक नकारात्मक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कटेंगे 2 भाजपा सांसदों के टिकट, अमित शाह की रिपोर्ट में फीडबैक नकारात्मक
Thu, 21 Feb 2019 07:55 PM IST
ललित फुलारा
ललित फुलारा, अमर उजाला
ललित फुलारा, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 21 Feb 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े फेरबदल करने जा रही है। करीब 20 से 25 सांसदों का टिकट काटे जा सकते हैं। इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो सांसद शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में आगरा और बरेली जोन को छोड़ दिया जाए तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 में से 2 भाजपा सांसदों का टिकट कटना तय है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सर्वे में इन दो सांसदों का फीडबैक नकारात्मक आया है।
सर्वे में 20 से 25 सांसदों का फीडबैक आया नकारात्मक
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सर्वे में 20 से 25 सांसदों की रिपोर्ट नकारात्मक आई है। बुधवार देर रात अमित शाह ने इसी पर मंत्रणा करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और कैशव मौर्य के साथ बैठक की। इस बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो सांसटों के टिकट काटने पर भी विचार हुआ।
13 सांसदों में से 2 का कटेगा टिकट
आगरा-बरेली जोन को छोड़कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस वक्त भाजपा के 13 सांसद हैं। 2018 में हुए उपचुनाव में कैराना से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मृगांका सिंह हार गईं थी। उन्हें आरएलडी उम्मीदवार तब्बसुम हसन ने 44 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी थी। सूत्रों के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो सांसदों का टिकट काटकर सपा-बसपा समीकरणों को देखते हुए नए उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा। अभी यह तय नहीं हुआ है किसे टिकट दिया जाए।
विज्ञापन
अमित शाह के घर पर 2 घंटे चली है बैठक
बुधवार देर रात इसी रिपोर्ट पर मंत्रणा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर करीब दो घंटे तक बैठक चली है। इसमें नकारात्मक फीडबैक वाले 20 से 25 सांसदों के टिकट काटे जाने पर विचार किया गया है।