लोकसभा चुनाव 2019: प्रधानमंत्री ने लोगों से की अपील, मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के मतदान आज हो रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों से कहा है कि उन्हें यकीन है कि आज जिनभी सीटों पर मतदान हो रहा है, उनपर मतदान करके लोकतंत्र को और मजबूत करेंगे।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
प्रधानमंत्री ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा युवा मतदान केंद्रों पर जाएंगे और मतदान करेंगे।
Dear Citizens of India,
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) April 18, 2019
Phase 2 of the Lok Sabha polls start today. I am sure all those whose seats are polling today will strengthen our democracy by exercising their franchise.
I hope more youngsters head to the polling booths and vote!
बता दें आज 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 95 सीटों के लिए मतदान होगा।
बूथ केंद्रों पर वोटरों की लंबी लाइने लग गई हैं। देशभर में 1.81 लाख मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चरण में होने वाला त्रिपुरा-पूर्व लोकसभा सीट का मतदान सुरक्षा कारणों से 23 अप्रैल को होगा। जबकि तमिलनाडु की वेल्लोर सीट का चुनाव डीएमके नेता के पास 12 करोड़ रुपए कैश मिलने पर रद्द कर दिया गया है।
दूसरे चरण में तमिलनाडु की 38 लोकसभा सीटों, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, बिहार, असम और ओडिशा की 5-5, पश्चिम बंगाल व छत्तीसगढ़ की 3-3, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर और पुड्डुचेरी की 1-1 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही उड़ीसा विधानसभा की 35 सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे।
इस चरण में 15.80 करोड़ मतदाता 1,602 प्रत्याशियों के सियासी भविष्य का फैसला करेंगे। यूपी की मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़ और हाथरस सीट पर 1.41 करोड़ मतदाता 85 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।