{"_id":"5c6e9483bdec227363551e28","slug":"lok-sabha-elections-2019-sp-bsp-list-out-how-high-profile-seats-of-up-divided","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा की लिस्ट जारी, यूपी की हाई प्रोफाइल सीटों पर कुछ ऐसे हुआ बंटवारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सपा-बसपा की लिस्ट जारी, यूपी की हाई प्रोफाइल सीटों पर कुछ ऐसे हुआ बंटवारा
Thu, 21 Feb 2019 05:37 PM IST
यशवीर सिंह
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशवीर सिंह
Updated Thu, 21 Feb 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के लिए सपा और बसपा ने सीटों का बंटवारा कर लिया है। सूबे की कुल 80 सीटों में से सपा 37 और बसपा 38 सीटों पर लड़ेगी। बची 5 सीटें जिनमें से दो सीटें- अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं। मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल के लिए छोड़ दी गई हैं।
विज्ञापन
ये भी देखें- यूपी: सपा 37 और बसपा 38 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, यहां देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
आरक्षित सीटों पर बसपा का कब्जा
उत्तर प्रदेश में कुल 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर नजर डालें तो अनुसूचित जाति वाली सीटों पर बसपा को तरजीह मिली है। इन 17 में से बसपा को 10 और सपा को 7 सीटें हासिल हुई हैं।
विज्ञापन
गठबंधन वाली सीटों पर क्या हुआ?
उत्तर प्रदेश की तीन सीटों फूलपूर, कैराना और गोरखपुर पर सपा-बसपा के गठबंधन को बीते साल हुए उपचुनाव में जीत मिली थी। कैराना में रालोद उम्मीदवार ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़कर जीत का स्वाद चखा था। वहीं, गोरखपुर में निषाद पार्टी के प्रवीण निषाद एसपी के टिकट पर चुनाव में उतरे थे। फूलपुर में एसपी के नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल जीते। ये सीटें भी समाजवादी पार्टी के खाते में गई हैं।
विज्ञापन
हाई प्रोफाइल सीटों पर बनी ये तस्वीर
इलाहाबाद, कानपुर, फैजाबाद और गाजियबाद सीटें सपा को दी गई हैं। वहीं, सहारनपुर बसपा के खाते में है। सुल्तानपुर, मेरठ, गाजीपुर, बुलंदशहर और आगरा में बसपा को टिकट मिला है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार खड़ा होगा।ये भी देखें- यूपी: सपा 37 और बसपा 38 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, यहां देखें पूरी लिस्ट