फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Smriti Irani attacks Rahul Gandhi for contesting on Amethi and Wayanad

अमेठी संग वायनाड से भी राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की खबर, स्मृति ने ट्वीट कर कसा तंज

Sun, 24 Mar 2019 01:06 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 24 Mar 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Smriti Irani attacks Rahul Gandhi for contesting on Amethi and Wayanad
Rahul Gandhi-Smriti Irani

2014 आम चुनावों के बाद इस बार एक बार फिर भाजपा सांसद स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी में आमने-सामने होंगे। अमेठी में होने वाले इस महामुकाबले पर पूरे देश की नजर है। इस बीच राहुल गांधी के अमेठी के साथ-साथ दक्षिण भारत से भी चुनाव लड़ने की खबर है।

विज्ञापन


हमेशा से ही राहुल गांधी के खिलाफ आक्रामक तेवर अपनाने वाली स्मृति ईरानी ने इस बार भी राहुल को निशाने पर लिया। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि अमेठी ने भगाया, जगह-जगह से बुलावे का स्वांग रचाया, क्योंकि जनता ने ठुकराया।  अंत में हैशटैग 'भाग राहुल भाग' ( #BhaagRahulBhaag) लिख कर जय प्रकाश नारायण की एक कविता की पंक्ति के माध्यम से समृति ने लिखा कि सिंहासन खाली करो राहुल जी कि जनता आती है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से सांसद हैं, और उम्मीद है कि वो इस बार अमेठी के साथ-साथ केरल के वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। राहुल को दक्षिण भारत के कार्यकर्ताओं द्वारा किसी एक सीट से लोकसभा चुनाव लडऩे का प्रस्ताव दिया गया था। इस प्रस्ताव का अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी ने समर्थन देने के साथ स्वागत किया है। अमेठी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने देर शाम पत्र जारी कर कहा है कि राहुल गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हैं। अमेठी की जनता के मन में उत्साह और उनके प्रति समर्थन भाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed