{"_id":"5cd3664dbdec22073a5fc8ca","slug":"lok-sabha-elections-2019-result-on-may-23-will-be-delayed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: 23 मई को नतीजे आने में इसलिए होगी देरी..","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019: 23 मई को नतीजे आने में इसलिए होगी देरी..
Thu, 09 May 2019 04:59 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 09 May 2019 04:59 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे 23 मई को घोषित होंगे, लेकिन इसमें चार से पांच घंटे की देरी हो सकती है। इसकी वजह है ईवीएम के वोटों से वीवीपैट का मिलान किया जाना। उपचुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि ईवीएम और वीवीपैट के वोटों का मिलान करने में कुछ वक्त लगेगा।
विज्ञापन
इसके चलते नतीजों में कुछ ज्यादा समय लग सकता है। गौरतलब है कि ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद आयोग ने ईवीएम के साथ वीवीपैट लगाने का फैसला किया था। बहरहाल, पांच चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। सिर्फ दो चरणों के मतदान बाकी हैं।
विज्ञापन
विपक्ष की योजना मतगणना से पहले 21 मई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने की है। विपक्ष राष्ट्रपति से अनुरोध करेगा कि किसी दल या गठबंधन को बहुमत हासिल न होने की स्थिति में वे बहुमत परखने के बाद ही किसी को सरकार बनाने का न्योता दें। इस मु्द्दे पर विपक्षी दलों से बात करने की कमान आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने संभाली है। उन्होंने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
विज्ञापन