फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019: Rahul Gandhi in Punjab, Rajnath, Gadkari in Lucknow Amit shah in MP & CG

चुनावी हलचल: पंजाब में कांग्रेस की कर्जमाफी रैली, राजनाथ व गडकरी लखनऊ में तो अमित शाह एमपी दौरे पर

Thu, 07 Mar 2019 10:24 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 07 Mar 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019: Rahul Gandhi in Punjab, Rajnath, Gadkari in Lucknow Amit shah in MP & CG
अमित शाह-राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपने चुनावी अभियान में लगी हुई हैं। केवल पार्टी के नेता ही नहीं, बल्कि राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक लगातार रैलियां कर रहे हैं। गुरुवार को पंजाब के मोगा में कांग्रेस की कर्ज माफी रैली हो रही है। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के तीन बड़े कार्यक्रम आयोजित हैं। इनमें से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम सरकारी है, लेकिन इन दिनों सरकारी जनसभाओं में भी चुनावी मुद्दे, वार-पलटवार आदि देखे जा रहे हैं। 

विज्ञापन


बादलों के गढ़ पंजाब के मोगा जिले में कांग्रेस की कर्ज माफी रैली के जरिए राहुल गांधी प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 के अभियान की शुरुआत करेंगे। मुख्य शहर से करीब 24 किमी दूर गांव किली चाहल में हो रही यह रैली करीब 11 बजे शुरू होगी। बता दें कि मोगा में चार विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से कांग्रेस ने तीन सीटें जीती थीं। रैली में प्रदेश के करीब 2.87 लाख किसानों के कर्ज माफी करने की घोषणा की जाएगी। साथ ही मोदी सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। अमित शाह दोपहर 12 बजे मध्य प्रदेश के सागर में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे तो दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे वह छत्तीसगढ़ में सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोनों ही जगहों पर वह आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर अपने कार्यकर्ताओं में जोश फूंकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ संग गडकरी और योगी भी होंगे

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लाख करोड़ रुपये से भी अधिक राशि की राजमार्ग की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह नमामि गंगे परियोजना के तहत भी करीब दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थिति रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed