शहीदों के घर ‘दर्द का दरिया’ उमड़ा था और ‘प्राइम टाइम मिनिस्टर’ दरिया में शूटिंग कर रहे थे: राहुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। राहुल ने ट्वीट किया,
"पुलवामा में 40 जवानों की शहादत की खबर के तीन घंटे बाद भी ‘प्राइम टाइम मिनिस्टर’ फिल्म शूटिंग करते रहे। देश के दिल व शहीदों के घरों में दर्द का दरिया उमड़ा था और वे हँसते हुए दरिया में फोटोशूट पर थे।’’
पुलवामा में 40 जवानों की शहादत की खबर के तीन घंटे बाद भी ‘प्राइम टाइम मिनिस्टर’ फिल्म शूटिंग करते रहे।
देश के दिल व शहीदों के घरों में दर्द का दरिया उमड़ा था और वे हँसते हुए दरिया में फोटोशूट पर थे।#PhotoShootSarkar pic.twitter.com/OMY7GezsZN— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 22, 2019विज्ञापन
राहुल का आरोप है कि पुलवामा हमले के तीन घंटे बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चैनल के लिए फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। राहुल ने प्रधानमंत्री की शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की हैं।
इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि जब देश इस जघन्य हमले के कारण सदमे में था तो उस वक्त मोदी कार्बेट पार्क में एक चैनल के लिए फिल्म की शूटिंग और नौकायन कर रहे थे।
उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री अपनी सत्ता बचाने के लिए जवानों की शहादत और ‘राजधर्म’ भूल गए।
सुरजेवाला ने कहा, ‘‘हमला 14 फरवरी दिन में करीब तीन बजे हुए और प्रधानमंत्री करीब सात बजे तक शूटिंग और चाय नाश्ते में व्यस्त थे। प्रधानमंत्री के इस आचरण को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।’’
उधर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सुरक्षा पर प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को लेकर आरोप लगाने का देश की जनता पर कोई असर नहीं होने वाला है।
14 फरवरी को हुए पुलवामा आत्मघाती आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
(इनपुट- भाषा)