{"_id":"5c651e6abdec222bf4528f95","slug":"lok-sabha-elections-2019-priyanka-gandhi-vadra-whatsapp-group-poll-strategy","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी वाड्रा की व्हॉट्सएप रणनीति, हर बूथ से 10-10 कार्यकर्ताओं को जोड़ने की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रियंका गांधी वाड्रा की व्हॉट्सएप रणनीति, हर बूथ से 10-10 कार्यकर्ताओं को जोड़ने की तैयारी
Thu, 14 Feb 2019 06:14 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Thu, 14 Feb 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra
महासचिव का कार्यभार संभालते ही प्रियंका गांधी वाड्रा काफी सक्रिय हो गई हैं। कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर भी लगातार जारी है। इस बीच प्रियंका ने अपनी सोशल मीडिया रणनीति को आगे बढ़ाते हुए कुछ व्हॉट्सएप ग्रुप भी बनाये हैं। इन्हें 'चौपाल' का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
सबसे पहले चौपाल ग्रुप अमेठी और रायबरेली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ने के लिए बनाया गया था। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रियंका बेहद तेजी से ऐसे ग्रुप्स में कई और कार्यकर्ताओं को जोड़़ने का काम कर रही हैं। इन ग्रुप का मकसद लोगों की रायशुमारी को चुनावी कामकाज और रणनीति का हिस्सा बनाने का है।
विज्ञापन
हर बूथ से 10-10 कार्यकर्ताओं को जोड़ने को कहा जा रहा है। एक फॉर्म भी इस दौरान सामने आया है जिसमें कार्यकर्ताओं से उनका मोबाइल नंबर, ईमेल, व्हॉट्सएप नंबर और ट्विटर हैंडल की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
2019 के चुनाव ऐसे सबसे बड़े चुनाव साबित होने जा रहे हैं जहां सोशल मीडिया का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होगा। 2014 के चुनाव में भाजपा ने सोशल मीडिया की ताकत का अच्छा इस्तेमाल किया था। कांग्रेस पुरानी गलतियों से सबक लेकर इस बार सोशल मीडिया को हथियार बनाकर चुनावी रणभूमि में उतर रही है। यही वजह है कि बाकायदा कार्यकर्ताओं से उनकी सोशल मीडिया जागरुकता के बारे में पूछा जा रहा है।