फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019:PM Narendra Modi in Tamilnadu, GoBackModi is trending on twitter

चुनावी हलचल: प्रधानमंत्री आज तमिलनाडु दौरे पर, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा- 'गो बैक मोदी'

Fri, 01 Mar 2019 10:05 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 01 Mar 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019:PM Narendra Modi in Tamilnadu, GoBackModi is trending on twitter
पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करते हुए(File Photo) - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तमिलनाडु में 2,995 करोड़ रुपये की विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वह सड़क सुरक्षा पार्क और परिवहन संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे। कन्याकुमारी में आयोजित जनसभा में वह लोगों को संबोधित भी करेंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के इस दौरे का विरोध भी हो रहा है। ट्विटर पर एक बार फिर 'गो बैक मोदी' ट्रेंड कर रहा है। पिछले महीने एम्स का शिलान्यास करने मदुरै पहुंचे पीएम मोदी का भी विरोध किया गया था। उस समय भी ट्विटर पर हैशटैग 'गो बैक मोदी' से लोगों ने ट्वीट किया था। 
विज्ञापन

 



ट्विटर पर एक यूजर ने इस हैशटैग के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं की आलोचना की है। एक अन्य यूजर ने सर्जिकल स्ट्राइक—2 पर चुनावी पोस्टर का विरोध किया है। कुछ अन्य यूजरों ने सर्जिकल स्ट्राइक को चुनावी फायदे के लिए भुनाए जाने की आलोचना की है। मालूम हो कि कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने भी इस नाम पर मोदी लहर बनने की बात कही थी और 22 सीटें जीतने का दावा किया था, जिसके बाद उनके बयान की निंदा की जा रही थी।

एमडीएमके कर सकता है विरोध

एमडीएमके प्रधानमंत्री की कन्याकुमारी में रैली का विरोध कर सकता है। पार्टी प्रमुख वाइको ने कहा है कि भाजपा के चुनावी अभियान में प्रधानमंत्री कन्याकुमारी आएंगे तो शुरु करने के लिए यदि आते हैं तो उनको काले झंडे दिखा कर प्रदर्शन करेंगे। 

केंद्रीय राज्यमंत्री राधाकृष्णन की ओर से विरोध न करने की कथित अपील के बाद वाइको ने कहा कि राधाकृष्णन उनके अच्छे और पुराने दोस्त हैं। मुझसे प्रदर्शन नहीं करने की अपील करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि मोदी एक मार्च को कन्याकुमारी आते हैं तो मेरी अगुवाई में काले झंडे दिखा कर विरोध किया जाएगा। 

मालूम हो कि पिछले महीने जब प्रधानमंत्री अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आधारशिला रखने के लिए मदुरै पहुंचे थे तो वाइको ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed