फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Non-BJP,Non-Congress front likely to form govt, says Asaduddin Owaisi

असदुद्दीन ओवैसी ने किया दावा, इस बार केंद्र में बनेगी गैर कांग्रेसी-गैर भाजपा सरकार

Thu, 28 Mar 2019 05:05 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Thu, 28 Mar 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Non-BJP,Non-Congress front likely to form govt, says Asaduddin Owaisi
असदुद्दीन ओवैसी

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है। ओवैसी ने लोगों के बीच 2014 की तरह मोदी लहर न होने का दावा करते हुए कहा कि इस बार केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी।  ओवैसी ने कहा कि 2019 में केंद्र में एक गैर कांग्रेसी-गैर भाजपाई सरकार का गठन होगा और किसी क्षेत्रीय दल का नेता ही प्रधानमंत्री बनेगा। 

विज्ञापन


हैदराबाद से तीन बार सांसद रह चुके ओवैसी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 543 सीटों के लिए कांटे की टक्कर होगी। उन्होंने अपनी पार्टी एआईएमआईएम का जिक्र करते हुए कहा कि एआईएमआईएम भी टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में गठित तीसरे मोर्चे का अहम हिस्सा है, जिसका गठन 'गैर कांग्रेसी-गैर भाजपाई' अवधारणा के साथ किया गया है। गौरतलब है कि ओवैसी इस बार भी हैदराबाद सीट से मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन


तीसरे मोर्चे की तारीफ करते हुए ओवैसी ने कहा कि इससे राजनीतिक विविधता सामने आएगी और देश के कई क्षेत्रीय नेताओं को राजनीति में अवसर मिलेगा। ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपनी असफलता को छिपाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को अपना चुनावी मुद्दा बना कर बेरोजगारी और महंगाई जैसे गंभीर मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है, लेकिन जनता इस बार जुमलों में फंस कर उन्हें वोट नहीं देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हालांकि गैर कांग्रेसी-गैर भाजपाई मोर्चे के चुनावी समीकरण, साझेदारी और उसके प्रधानमंत्री उम्मीदवार के बारे में ओवैसी ने केवल इतना ही बताया कि इसमें क्षेत्रीय दलों की अहम भूमिका होगी। 

वर्तमान राजनीति में मुस्लिम प्रतिनिधित्व की कमी पर चिंता जाहिर करते हुए ओवैसी ने कहा कि 280 सीटों पर जीत हासिल करने के बावजूद भाजपा के पास एक भी मुस्लिम सांसद नहीं है। भाजपा केवल बहुसंख्यकों की सरकार है। ओवैसी ने कहा कि मोदी के खिलाफ बोलने का मतलब यह नहीं कि मैं बहुसंख्यकों का विरोध कर रहा हूं। मैं केवल भाजपा और आरएसएस के खिलाफ हूं और रहूंगा। 


गौरतलब है कि हैदराबाद लोकसभा सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम मजबूत पकड़ रखती है और पिछले आठ चुनावों से पार्टी इस सीट पर जीत हासिल कर रही है। अभी हैदराबाद की सात विधानसभा सीटों में से छ: एआईएमआईएम और मात्र एक सीट भाजपा के पास है।

(इनपुट-पीटीआई)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed