फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Naveen Patnaik Says, BJD will give 33 per cent seats to women

लोकसभा चुनाव में 33 फीसदी महिलाओं को टिकट देगी बीजद : पटनायक

Sun, 10 Mar 2019 05:08 PM IST
तिवारी अभिषेक चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sun, 10 Mar 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Naveen Patnaik Says, BJD will give 33 per cent seats to women
cm patnayak(File Photo)

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को अहम एलान करते हुए कहा कि बीजद लोकसभा चुनाव में 33 फीसदी महिलाओं को टिकट देगी। उन्होंने इस कदम को देश में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम करार दिया। 

विज्ञापन


केंद्रपाड़ा में एक रैली में यह घोषणा करते हुए बीजद अध्यक्ष ने कहा कि यह कदम महिलाओं के सशक्तीकरण में ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने कहा कि यदि भारत को दुनिया का नेतृत्व करना है, यदि अमेरिका, चीन जैसे देशों से प्रतिस्पर्धा करनी है और विकसित देश बनना है तो इसका एकमात्र जवाब महिलाओं का सशक्तीकरण ही है। पटनायक के फैसले का मतलब है कि 21 लोकसभा सीटों में से पार्टी 7 पर महिलाओं को प्रत्याशी बनाएगी। मौजूदा समय में ओडिशा से तीन महिलाएं लोकसभा सांसद हैं। बीजद ने 2014 में 21 में से 20 सीटों पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

 
हालांकि उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए ऐसी कोई घोषणा नहीं की। इसके अलावा 147 सदस्यीय विधानसभा में 12 महिला विधायक हैं। पिछले साल नवंबर में राज्य विधानसभा ने सर्वसम्मति से विधानसभा और संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव पास किया था। बीजद प्रमुख ने इस संदर्भ में सभी राष्ट्रीय पार्टियों और मुख्यमंत्रियों को प्रस्ताव भी भेजा था। राज्य सरकार ने 2012 में पंचायतों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed