फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Maharashtra Congress leader son Sujay Vikhe Patil joins BJP

आम चुनाव 2019: पिता महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता लेकिन बेटा सुजय विखे पाटिल भाजपा में शामिल

Tue, 12 Mar 2019 03:22 PM IST
अनिल पांडेय चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Tue, 12 Mar 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Maharashtra Congress leader son Sujay Vikhe Patil joins BJP
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने सुजय विखे पाटिल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की - फोटो : PTI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। राधाकृष्ण विखे पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। सुजय दक्षिणी मुंबई में एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दान्वे की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

विज्ञापन

 
 
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब राधाकृष्ण विखे पाटिल के अहमदनगर लोकसभा सीट अपने बेटे के लिए छोड़ने के आग्रह को शरद पवार की पार्टी एनसीपी की ओर से अस्वीकार कर दिया गया। सुजय ने पिछले हफ्ते भाजपा नेता गिरीश महाजन के साथ बैठक की थी। दिलीप गांधी, अहमदनगर लोकसभा सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने के बाद सुजय ने कहा, "मैंने अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध फैसला किया है। मुझे नहीं मालूम कि मेरे माता-पिता इस फैसले का समर्थन करेंगे या नहीं लेकिन मैं भाजपा में काम करके उन्हें गौरवान्वित करने की कोशिश करूंगा। मुख्यमंत्री और भाजपा विधायकों ने मुझे इस फैसले तक पहुंचने में मदद की।"

गौरतलब है कि पेशे से डॉक्टर सुजय पाटिल पहले ही कह चुके थे, 'चाहे मुझे पार्टी ही क्यों न बदलनी पड़े लेकिन लडूंगा तो अहमदनगर सीट से ही'। अहमदनगर जिले में दो सीटें हैं जिनमें अहमदनगर के अलावा शिरडी आरक्षित सीट है। 

(इनपुट:भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed