फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019: Mahan dal and congress to fight together

प्रियंका गांधी की अगुवाई में फैसला, यूपी में महान दल के साथ हुआ गठबंधन

Wed, 13 Feb 2019 07:31 PM IST
यशवीर सिंह चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Wed, 13 Feb 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019: Mahan dal and congress to fight together
महान दल नेता केशव देव मौर्य - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुवाई में कांग्रेस का यूपी में महान दल के साथ गठबंधन हुआ है। इसके संस्थापक और अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने प्रियंका की मौजूदगी में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने का एलान किया। इस मौके पर प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों मौजूद थे। प्रियंका ने कहा, मैं केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करती हूं। 2019 चुनाव हम मिलकर लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और महान दल के बीच मंगलवार को फिर गठबंधन हो गया। महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कांग्रेस राज्य मुख्यालय पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करके गठबंधन की पेशकश की, जिसे स्वीकार कर लिया गया। प्रियंका ने कहा कि वह मौर्य का स्वागत करती हैं और हम अगला लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमें लक्ष्य दिया है कि ऐसी राजनीति का निर्माण करें जिसमें सभी का प्रतिनिधित्व हो। यह गठबंधन उसी दिशा में किया गया प्रयास है। हम 2019 की लड़ाई जी जान से लड़ेंगे।

मौर्य बोले- कांग्रेस ही सबको साथ लेकर चलती है

महान दल के अध्यक्ष मौर्य ने इस मौके पर कहा कि सिर्फ कांग्रेस ने ही दलितों और पिछड़ों के आरक्षण समेत तमाम हितों के बारे में सोचा और कार्य किया है। सिर्फ यही पार्टी सबको साथ लेकर चलने की सोच रखती है।



मौर्य ने कहा कि साल 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में महान दल का कांग्रेस से गठबंधन रहा है। वर्तमान में पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को टुकड़ों में बांटकर सबको हिस्सा देगी। उन्होंने कहा कि उनका कांग्रेस के साथ गठबंधन अब लंबा चलेगा।

महान दल ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करके बदायूं, नगीना और एटा सीटों पर चुनाव लड़ा था, मगर तीनों ही जगह उसे हार का सामना करना पड़ा था। महान दल का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्ग के मतदाताओं में असर माना जाता है।

बता दें कि राहुल गांधी ने मंगलवार को ही प्रियंका गांधी को 41 सीटों और ज्योतिरादित्य सिंधिया को 39 सीटों की जिम्मेदारी दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed