चुनावी हलचल: भाजपा में जाने की खबरों को गोवा के कांग्रेस विधायक दिगंबर कामत ने बताया 'झूठ'
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। चुनाव तारीखों का एलान होते ही गहमागहमी बढ़ गई है और राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां, बैठकें, सम्मेलन और जनसभाएं कर रही हैं। दिनभर की चुनावी हलचल:
दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--
-गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की नाजुक तबियत के बीच कांग्रेस विधायक और पूर्व गोवा सीएम दिगंबर कामत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में मेरे जाने की खबरें झूठी हैं जो कुछ मौकापरस्त लोगों के जरिए फैलाई जा रही हैं। मैं आज रात ही गोवा लौटूंगा और सोमवार को कांग्रेस विधायी दल की बैठक में हिस्सा लूंगा। मैं दिल्ली किसी निजी काम से गया था।
-तमिलनाडु की 20 सीटों पर डीएमके ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। फिलहाल राज्य सभा से सांसद कनिमोड़ी तूतिकोरिन से चुनाव लड़ेंगी। पूर्व टेलीकॉम मंत्री दयानिधि मारन चेन्नई मध्य से तो ए राजा नीलगिरी से प्रत्याशी होंगे। साथ ही 18 सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए भी उम्मीदवार घोषित हो गए हैं। तमिलनाडु में 10 सीटें गठबंधन के तहत कांग्रेस को दी गई हैं।
-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) आने वाला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने बयान जारी करते यह बात कही है।
Maharashtra Navnirman Sena (MNS) issues statement saying it has decided not to contest the 2019 Lok Sabha elections
— ANI (@ANI) March 17, 2019
-एनसीपी महासचिव डीपी त्रिपाठी ने अपने पूर्व सहयोगी तारिक अनवर पर हल्ला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारे पास कटिहार में एक सीट थी और वही हम मांग रहे हैं। हम जल्द ही कटिहार से उम्मीदवार की घोषणा करेंगे। ये हमारी सीट है। क्या हुआ अगर तारिक अनवर ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है? ये सीट उनकी निजी जागीर नहीं है। फैसला कांग्रेस को लेना है।
-आंध्र प्रदेश और अरुणाचल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। आंध्र की 123 और अरुणाचल की 54 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया है। दोनों प्रदेशों में 11 अप्रैल को विधानसभा के लिए मतदान होना है।
यहां देखें पूरी लिस्ट
-पूर्व आएएस अधिकारी शाह फैसल ने जम्मू-कश्मीर में अपने राजनीतिक दल का गठन कर लिया है। इसे जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट नाम दिया गया है। शहला रशीद भी पार्टी में शामिल हो गई हैं।
-राजनाथ सिंह के आवास पर भाजपा की घोषणापत्र समिति की बैठक जारी है।
-जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री के सवाल पर नेशनल कॉन्फ्रेन्स अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं। मैं मुख्यमंत्री नहीं बनूंगा। उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बनेंगे। वो जवान हैं, मैं बूढ़ा हो चुका हूं। मैं इन युवाओं की तरह दौड़भाग नहीं कर सकता। वहीं उमर ने कहा है कि लोकसभा के लिए उन्हें कांग्रेस की तरफ से प्रस्ताव मिला था पर उन्हें साफ शब्दों में बता दिया गया है कि कश्मीर घाटी की तीनों सीटों पर सिर्फ नेशनल कॉन्फ्रेन्स का उम्मीदवार रहेगा।
-उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि सपा, बसपा और रालोद के लिए 7 सीटें खाली छोड़ी जा रही हैं। ये सीटें हैं- मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद। इसके अलावा जहां से भी मायावती, अजित सिंह और जयंत चौधरी लड़ेंगे, उन सीटों पर भी कांग्रेस उम्मीदवार नहीं उतारेगी। साथ ही, अपना दल कृष्णा गुट से गठबंधन के तहत दो सीटें- गोंडा और पीलीभीत छोड़ी जा रही हैं।
जन अधिकार पार्टी के साथ 7 सीटों पर गठबंधन किया गया है। जिसमें से 5 पर जन अधिकार पार्टी और 2 पर कांग्रेस लड़ेगी।
UP Congress chief Raj Babbar: We are leaving 7 seats vacant for SP, BSP and RLD. These include Mainpuri, Kannauj, Firozabad and whatever seats Mayawati ji & RLD's Jayant ji and Ajit Singh contest from. We will also give two seats to Apna Dal - Gonda & Pilibhit. pic.twitter.com/n37SFNa04L
— ANI UP (@ANINewsUP) March 17, 2019
-आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए सातवें उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पश्चिमी दिल्ली से बलबीर सिंह जाखड़ चुनाव लड़ेंगे।
-बिहार में भाजपा-जदयू के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। जदयू ने 17 सीटों का एलान कर दिया है। वहीं भाजपा की 17 सीटें भी घोषित हो गई हैं। लोजपा को 6 सीटें मिली हैं जिसमें गिरिराज सिंह की नवादा सीट भी शामिल है।
जदयू- बाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, काराकाट, जहांनाबाद, झंझारपुर, गया
भाजपा- पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, प्रह्लादपुर, सारण, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, औरंगाबाद, उजियारपुर
लोजपा- हाजीपुर, नवादा, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली और जमुई
यहां पढ़ें पूरी खबर
-जनता दल सेक्युलर नेता एचडी देवगौड़ा ने कहा है कि कर्नाटक में जेडीएस 8 सीट पर लड़ेगी जबकि बाकी 20 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। प्रदेश में हम सरकार चला ही रहे हैं। हम मिलकर भाजपा की ताकत कम करने की कोशिश करेंगे।
-आंध्र प्रदेश: सीबीआई के पूर्व संयुक्त निदेशक जेडी लक्ष्मी नारायण ने पवन कल्याण की पार्टी जन सेना की सदस्यता लेली है।
-पश्चिमी ओडिशा से आने वाले बीजू जनता दल के नेताओं ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से ओडिशा में मुलाकात की। उन्होंने इच्छा जताई कि पटनायक इस बार पश्चिमी ओडिशा से चुनाव लड़ें। पटनायक ने कहा, "नेता, किसान, महिलाएं और छात्र चाहते हैं कि मैं वहां से लड़ूं। मैं इस बारे में गंभीरता से सोच रहा हूं।"
-ओडिशा के कटक से कांग्रेस विधायक प्रकाश चंद्र बेहरा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।
Delhi: Prakash Chandra Behera joins BJP in the presence of Union Minister Dharmendra Pradhan. Behera, Congress MLA from Salepur (Cuttack, Odisha), had resigned from the party yesterday. pic.twitter.com/4hrdlMq0iN
— ANI (@ANI) March 17, 2019
-बिहार में राजद और कांग्रेस के बीच सीटों पर पेच फंसता नजर आ रहा है। कांग्रेस ने 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है लेकिन राजद उसे राज्य में 8 से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं है।
-भाजपा ने मैं भी चौकीदार अभियान को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए कई नेताओं के ट्विटर हैंडल में 'चौकीदार' जोड़ लिया है। जैसे चौकीदार नरेंद्र मोदी, चौकीदार अमित शाह, चौकीदार पीयूष गोयल।
Bharatiya Janata Party amplifies 'Main Bhi Chowkidar' campaign ahead of Lok Sabha elections. pic.twitter.com/wTfadsarkE
— ANI (@ANI) March 17, 2019
-ओडिशा के कटक से कांग्रेस विधायक प्रकाश चंद्र बेहरा भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कल ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
-वाईएसआर कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश के लिए 175 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही लोकसभा के लिए 25 उम्मीदवारों का एलान भी हो गया है।
-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ पहुंच चुकी हैं। वो यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। वो कल से 140 किलोमीटर की तीन दिन तक चलने वाली गंगा यात्रा की शुरुआत भी करेंगी। यात्रा, प्रयागराज के छतनाग से वाराणसी के अस्सी घाट तक की होगी।
Congress General Secretary UP-East Priyanka Gandhi Vadra arrives in Lucknow, to hold meeting with party workers today. She will take a 3-day, 140 km long 'ganga-yatra' on a steamer boat, starting tomorrow, from Chhatnag in Prayagraj to Assi Ghat in Varanasi. pic.twitter.com/i5X4qPQuHD
— ANI UP (@ANINewsUP) March 17, 2019
-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में लोग उन्हें पहले ही खारिज कर चुके हैं। खुद बीजेपी ने इसे स्वीकार किया था।
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel: By the time the elections came & Rahul ji attacked them over Rafale deal, Raman Singh's face was made larger & Amit Shah-Narendra Modi's faces were made smaller. People in Chhattisgarh have already rejected them. BJP itself had accepted it. (2/2)
— ANI (@ANI) March 17, 2019
-प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने लखनऊ पहुंच गई हैं। उसके बाद वो कल से शुरू हो रही 180 किमी की गंगा यात्रा पर प्रयागराज से स्टीमर बोट के जरिए वाराणसी के अस्सी घाट तक जाएंगी।
Congress General Secretary UP-East Priyanka Gandhi Vadra arrives in Lucknow, to hold meeting with party workers today. She will take a 3-day, 140 km long 'ganga-yatra' on a steamer boat, starting tomorrow, from Chhatnag in Prayagraj to Assi Ghat in Varanasi. pic.twitter.com/i5X4qPQuHD
— ANI UP (@ANINewsUP) March 17, 2019
-सीट बंटवारे की घोषणा के लिए बिहार के एनडीए नेता आज जेडीयू के कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
NDA leaders of Bihar will hold a press conference later today at JD(U) office in Patna for announcement of seat sharing in Bihar.
— ANI (@ANI) March 17, 2019
-टीटीवी दिनाकरन की पार्टी अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) ने 24 लोकसभा सीटों और 9 उपचुनाव सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है।
TTV Dhinakaran's Amma Makkal Munnetra Kazhagam(AMMK) announces 1st list of candidates for 24 Lok Sabha seats&9 by-election seats. Sarubala Thondaiman to contest from Trichy&David Annadurai to contest from Madurai Lok Sabha seats. P Vetrivel to contest from Perumbavoor in by-polls
— ANI (@ANI) March 17, 2019
-त्रिपुरा में भाजपा के साथ सीट बंटवारे पर आईपीएफटी के नेता मेवर कुमार जमातिया ने कहा, हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि राज्य में अगामी लोकसभा चुनाम में हमारी पार्टी दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
Mevar Kumar Jamatia, Indigenous Peoples Front of Tripura (IPFT) on seat sharing agreement with BJP in Tripura: Our central leadership has decided to contest both the seats in the state in the forthcoming elections. (16/3/19) pic.twitter.com/aDcVtilYU2
— ANI (@ANI) March 16, 2019
-प्रियंका गांधी आज से यूपी के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वो लखनऊ, इलाहाबाद, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी जाएंगी।
-आज हो सकता है भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का एलान।