{"_id":"5c9639cbbdec22143c0350a4","slug":"lok-sabha-elections-2019-know-all-updates-of-election-news-on-23rd-march-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 मार्च 2019: दिनभर की चुनावी हलचल का हर अपडेट यहां पढ़ें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
23 मार्च 2019: दिनभर की चुनावी हलचल का हर अपडेट यहां पढ़ें
Sat, 23 Mar 2019 08:04 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 23 Mar 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट 23 मार्च 2019
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। हर रोज नए बयानों के तीर छोड़े जा रहे हैं। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है। हो सकता है कि दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों। इसीलिए हम दे रहे हैं चुनाव की हर बड़ी खबर जिन्हें आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
23 मार्च की बड़ी चुनावी खबरें
- पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा कर्नाटक की तुमकुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। तुमकुर से कांग्रेस के मौजूदा सांसद ने कहा- गठबंधन क्या होता है, सहयोग क्या होता है? मैं यहां से कांग्रेस का सांसद हूं। मैंने संसद में खुद को साबित किया है। आपने मेरा टिकट क्यों काट दिया। यह सही नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
- भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 11 उम्मीदवारों के नाम हैं। तेलंगाना से आठ और उत्तर प्रदेश से तीन उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। कैराना से प्रदीप चौधरी, बुलंदशहर से भोला सिंह और नगीना से डॉ. यशवंत को टिकट मिला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन विज्ञापन
- महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के बीच सीटों का बंटवारा तय हो गया है। फॉर्मूले के तहत महाराष्ट्र की 48 सीटों में से कांग्रेस को 26 सीटें, जबकि एनसीपी की 22 सीटें मिली हैं। दोनों पार्टियां अपने-अपने कोटे से दो-दो सीटें सहयोगी पार्टियों को देंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
- कांग्रेस नेता ओमान चांडी ने कहा हम राहुल गांधी से दक्षिण भारत से चुनाव लड़ने की अपील कर रहे हैं। हमने उन्हें वायनाड से चुनाव लड़ने की गुजारिश की है। हमें उम्मीद है कि नतीजा सकारात्मक रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
- बॉलिवुड अभिनेता और भाजपा सांसद परेश रावल ने साफ कर दिया है कि वो आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। परेश रावल ने ट्वीट कर कहा, मेरा मीडिया और दोस्तों से अनुरोध है कि लोकसभा चुनाव के लिए मेरे नामांकन की अटकलें न लगाएं। मैंने पार्टी को कई महीने पहले बता दिया था कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। हालांकि, मैं भाजपा का वफादार सदस्य और मोदी समर्थक बना रहूंगा। पूरी खबर पढ़ें
- कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले भाजपा में शामिल होने की खबरों को जितिन प्रसाद ने खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि अफवाह चल रही है। मैं अफवाहों पर कैसे टिप्पणी कर सकता हूं? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
- भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जल्द होगा औपचारिक एलान। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हाल ही में दिग्विजय सिंह को किसी मुश्किल सीट से चुनाव लड़ने की अपील की थी। इस पर दिग्विजय ने कहा था कि राहुल गांधी जहां से भी कहेंगे वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
- राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर वार किया है। बिहार के पूर्णिया में राहुल ने कहा, पीएम मोदी आपकी जेब से पैसा निकाल कर बड़े लोगों को दे रहे हैं। किसानों के घर चौकीदार नहीं होते। पांच साल में पीएम ने किसानों, और मजदूरों के लिए कुछ नहींं किया। पांच साल में चौकीदार चोर कैसे बन गया। पीएम मोदी अनिल अंबानी के चौकीदार हैं। राहुल ने कहा कि जहां हमारी सरकार बनी हमने किसानों का कर्जा माफ कर दिया। पीएम मोदी से पूछिए कि उन्होंने 15 लाख रुपये देने का झूठा वादा क्यों किया? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
- भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा- सैम पित्रोदा ने कल एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। क्या पाकिस्तान को आतंकवाद का जवाब नहीं देना चाहिए। जब चुनाव नजदीक आते हैं तो कांग्रेस तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती है। क्या वोट बैंक की राजनीति शहीदों से ऊपर हो सकती है। कांग्रेस के इस बयान से जवानों की शहादत का अपमान हुआ है। देश को नुकसान पहुंचाने वालों का हौंसला बढ़ा है। कभी बीके हरिप्रसाद, कभी दिग्विजय सिंह, कभी कपिल सिब्बल, नवजोत सिंह सिद्धू के बयान को व्यक्तिगत बयान बता देते हो। इन्हें कुछ नहीं होता। ये कांग्रेस अध्यक्ष के इर्द गिर्द बने रहते हैं। देश की जनता इसे समझ चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
- बिहार में एनडीए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया गया है। भाजपा ने पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काटकर रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है। वहीं इस बार वरिष्ठ भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को भी टिकट नहीं मिला है। आरके सिंह आरा से जबकि गिरिराज सिंह बेगूसराय से चुनाव मैदान में उतरेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें