फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Congress leader ex Cm of Madhya pradesh will contest from Bhopal

भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

Sat, 23 Mar 2019 02:41 PM IST
sapna singla चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Sat, 23 Mar 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Congress leader ex Cm of Madhya pradesh will contest from Bhopal
digvijay singh(File Photo) - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस पार्टी के पूर्व महासचिव और वरिष्ठ पार्टी नेता दिग्विजय सिंह भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही है। समाचार एजेंसी एएनआई ने भी इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर प्रदेश की राजनीति काफी गरम है। कुछ दिनों पहले ही प्रदेश के मुखिया कमलनाथ और दिग्गी राजा के बीच सीट और चुनाव को लेकर सार्वजनिक चर्चाओं का दौर भी चला था। ऐसी चर्चा भी हुई थी कि दिग्विजय को इंदौर से चुनाव में उतारा जा सकता है।

विज्ञापन

  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हाल ही में दिग्विजय सिंह से किसी मुश्किल सीट से चुनाव लड़ने की अपील की थी। इस पर दिग्विजय ने कहा था कि राहुल गांधी जहां से भी कहेंगे वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए है। जल्द ही इन नामों की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




भोपाल लोकसभा क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है। 1984 के बाद से कांग्रेस यहां नहीं जीती है। कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेश पचौरी, केएन प्रधान और नवाब मंसूर अली खान पटौदी को भी यहां हार का सामना करना पडा है। भोपाल की सीट से अभी भाजपा नेता आलोक संजर सांसद हैं। संजर सांसद बनने से पहले भोपाल नगर निगम में पार्षद थे।

एक दशक तक रहे थे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

दिग्विजय सिंह दो बार राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं। वह 1984 में पहली बार सांसद बने थे, लेकिन 1989 में भाजपा के सीनियर लीडर और संघ प्रचारक प्यारेलाल खंडेलवाल से चुनाव हार गए थे। 1991 में बहुत कम अंतर से फिर लोकसभा चुनाव जीत गए थे। 1993 से 2003 तक वो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। राघौगढ़ विधानसभा सीट से वो विधायक रहे हैं और अब उनके पुत्र जयवर्धन सिंह इस सीट से विधायक और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed