बिहार: एनडीए ने किया उम्मीदवारों के नामों का एलान, यहां देखें पूरी सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीए ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बिहार की 40 में से 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर जबकि रामविलास पासवान की लोजपा छह सीट पर चुनाव लड़ेगी। एनडीए के तीन दलों के बीच पहले ही ये समझौता हो चुका था। लोजपा ने अभी पांच उम्मीदवारों के ही नाम जारी किए हैं। खगड़िया से उम्मीदवार के नाम का एलान अभी नहीं किया गया है।
शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट दिया गया है और पटना साहिब से उनकी जगह रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा भाजपा में मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले शाहनवाज का टिकट भी काट दिया गया है।
भाजपा जिन 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनमें पश्चिम चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), मुजफ्फरपुर, सारण, महराजगंज, शिवहर, मधुबनी , दरभंगा, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, औरंगाबाद और अररिया शामिल हैं। जदयू को वाल्मीकि नगर, सीवान, गोपालगंज, जहानाबाद, गया, काराकट, मधेपुरा, सुपौल, झंझारपुर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, किशनगंज, बांका, भागलपुर, मुंगेर, नालंदा और कटिहार सीटें मिली हैं।
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा जिन छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनमें हाजीपुर, समस्तीपुर, जमुई, नवादा, खगड़िया और वैशाली शामिल हैं। बिहार में विपक्षी महागठबंधन जिसमें राजद, कांग्रेस, रालोसपा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर, शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल, बॉलीवुड सेट डिजाइनर मुकेश सहनी की पार्टी शामिल हैं।
किसे कहां से मिला टिकट
| भाजपा | |
| सीट | नाम |
| पश्चिमी चंपारण | संजय जायसवाल |
| पूर्वी चंपारण | राधा मोहन सिंह |
| मुजफ्फरपुर | अजय निषाद |
| महराजगंज | जनार्दन सिग्रीवाल |
| शिवहर | रमा देवी |
| मधुबनी | अशोक कुमार यादव |
| दरभंगा | गोपाल ठाकुर |
| उजियारपुर | नित्यानंद राय |
| बेगूसराय | गिरिराज सिंह |
| पटना साहिब | रविशंकर प्रसाद |
| पाटलिपुत्र | राम कृपाल यादव |
| आरा | राज कुमार सिंह |
| बक्सर | अश्विनी चौबे |
| सासाराम | छेदी पासवान |
| औरंगाबाद | सुशील कुमार सिंह |
| अररिया | प्रदीप सिंह |
| जदयू | |
| वाल्मीकिनगर | वैधनाथ महतो |
| सीवान | कविता सिंह |
| गोपालगंज | आलोक कुमार सुमन |
| जहानाबाद | चंदेश्वर चंद्रवंशी |
| गया | विजय मांझी |
| काराकाट | महाबली सिंह |
| मधेपुरा | दिनेश चंद्र यादव |
| सुपौल | दिलेश्वर कमैत |
| झंझारपुर | राम प्रीत मंडल |
| सीतामढ़ी | बरुण कुमार |
| पूर्णिया | संतोष कुमार कुशवाहा |
| किशनगंज | महमूद अशरफ |
| बांका | गिरधारी यादव |
| भागलपुर | अजय मंडल |
| मुंगेर | ललन सिंह |
| नालंदा | कौशलेंद्र कुमार |
| कटिहार | दुलाल चंद्र गोस्वामी |
| लोजपा | |
| हाजीपुर | पशुपति पारस |
| समस्तीपुर | रामचंद्र पासवान |
| जमुई | चिराग पासवान |
| नवादा | चंदन कुमार |
| वैशाली | वीणा देवी |
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.