{"_id":"5c94f260bdec2213f4134fa3","slug":"lok-sabha-elections-2019-kapil-sibal-says-i-wiil-contest-election-from-chandni-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन हो या नहीं, लेकिन मैं चांदनी चौक से ही चुनाव लडूंगा: सिब्बल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गठबंधन हो या नहीं, लेकिन मैं चांदनी चौक से ही चुनाव लडूंगा: सिब्बल
Fri, 22 Mar 2019 08:12 PM IST
अमित मंडल
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 22 Mar 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
कपिल सिब्बल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन हो या नहीं हो, लेकिन वह चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से निश्चित तौर पर चुनाव लड़ेंगे। सिब्बल 2004 और 2009 में चांदनी चौक से चुनाव जीते थे, लेकिन पिछले चुनाव में वह भाजपा नेता हर्षवर्धन से हार गए थे।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर क्या दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन होगा, तो सिब्बल ने कहा कि मैं नहीं जानता। इस बारे में फैसला पार्टी को करना है। गठबंधन को लेकर पार्टी में दो राय है। उन्होंने कहा कि गठबंधन हो या नहीं हो, मैं चांदनी चौक से निश्चित तौर पर चुनाव लड़ूंगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली में आप के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस में दो राय सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित खुलकर इसका विरोध कर रही हैं तो प्रभारी पीसी चाको और दिल्ली इकाई के अधिकतर वरिष्ठ नेता गठबंधन के पक्ष में हैं।
विज्ञापन