{"_id":"5ca468acbdec22140012dc86","slug":"lok-sabha-elections-2019-jdu-contestent-return-his-ticket-in-bihar-from-sitamadhi-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"महागठबंधन के बाद अब एनडीए में रार, वरुण कुमार ने टिकट लौटाया, पूर्व मंत्री नए उम्मीदवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महागठबंधन के बाद अब एनडीए में रार, वरुण कुमार ने टिकट लौटाया, पूर्व मंत्री नए उम्मीदवार
Wed, 03 Apr 2019 04:09 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 03 Apr 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले टिकटों को लेकर महागठबंधन में रार के बाद जदयू में भी विवाद सामने आया है। बिहार की सीतामढ़ी सीट पर जदयू उम्मीदवार वरुण कुमार ने अपना टिकट लौटा दिया है। उनकी जगह पूर्व मंत्री पिंटू सिंह को नया उम्मीदवार बनाया गया है। इसके पीछे पार्टी का अंदरुनी विवाद कारण सामने आया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जदयू इकाई में ही वरुण कुमार को टिकट दिए जाने का विरोध हो रहा था। उनकी उम्मीदवारी पर पार्टी के ही कई नेताओं को ऐतराज था, जिसके बाद वरुण कुमार को टिकट लौटाना पड़ रहा है। पार्टी में पहले से ही चर्चा हो रही थी कि उनकी जगह पर पूर्व मंत्री पिंटू सिंह मैदान में उतारे जा सकते हैं। सीतामढ़ी सीट पर महागठबंधन की तरफ से राजद के टिकट पर अर्जुन राय उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से सीतामढ़ी सीट जदयू के खाते में गई थी। यहां भाजपा और जदयू 17—17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि लोजपा शेष छह सीटों पर चुनावी मैदान में है।
विज्ञापन