लोकसभा चुनाव 2019: गूगल पर छाया भारत का चुनाव, डूडल बनाकर दिया ये संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। मतदाताओं को जागरुक करने के लिए गूगल ने डूडल बनाकर चुनाव संदेश दिया है। गूगल ने डूडल बनाकर लोगों से मतदान करने की अपील की है। गूगल ने डूडल बनाकर मतदान करने की पूरी प्रक्रिया समझाई है।
वोट डालने के बाद मतदाता की उंगली पर नीली स्याही लगा दी जाती है। आम तौर पर मतदान के बाद उंगली पर लगी नीली स्याही को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम जनता की भागीदारी के तौर पर देखा जाता है। आज गूगल ने भी लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव को डूडल बनाकर समर्पित किया है।
केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत होगी ईवीएम में कैद
पहले चरण के मतदान में जिन प्रमुख नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी उनमें केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह, नितिन गडकरी, हंसराज अहीर, किरण रिजिजू, कांग्रेस की रेणुका चौधरी, एआईएमआईएम के असददुद्दीन ओवैसी शामिल हैं।
इस चरण में रालोद के अजीत सिंह का मुकाबला उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर सीट पर भाजपा के संजीव बालयान से है जबकि उनके बेटे जयंत चौधरी बागपत सीट पर केन्द्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह को चुनौती दे रहे हैं। लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के सांसद पुत्र चिराग पासवान बिहार में जमुई सीट से उम्मीदवार हैं।
विधानसभा चुनावों के लिए भी आज मतदान
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान जारी है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है।