पंजाब की इस महत्वपूर्ण सीट से चुनाव लड़ सकते हैं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह पंजाब की अमृतसर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस पार्टी ने उनसे अमृतसर से उम्मीदवार बनने की अपील की है। अबतक वह सेहत का हवाला देकर इंकार करते रहे हैं, लेकिन पंजाब समेत पूरे देश में राजनीतिक फायदे का वास्ता देकर उनसे पंजाब से चुनाव लड़ने को कहा जा रहा है।
रविवार शाम को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस के पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और प्रभारी आशा कुमारी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने आग्रह किया कि इस बार अमृतसर से वह चुनाव लड़ें। हालांकि अंतिम निर्णय अभी पूर्व प्रधानमंत्री को लेना है।
अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ का मानना है कि पूर्व प्रधानमंत्री की अमृतसर से जीत आसान है, उन्हें ज्यादा वक्त देने की भी जरूरत नहीं होगी। अमृतसर में डा. मनमोहन सिंह का घर है और उनके छोटे भाई भी वहीं रहते हैं।
मोदी लहर के बावजूद अरुण जेटली की हुई थी हार
अमृतसर पंजाब की कुल 13 सीटों में से सबसे अहम लोकसभा सीट मानी जाती है। साल 2004 से लेकर 2014 तक नवजोत सिंह सिद्धू बीजेपी की तरफ से यहां लोकसभा सांसद रहे थे। विवादों के बाद उनका टिकट काट कर अरुण जेटली को दिया गया था।
कैप्टन अमरिंदर ने मोदी लहर में भी वित्त मंत्री अरुण जेटली को अमृतसर से हराया था। उनके सीएम बन जाने के बाद भी कांग्रेस ने उपचुनाव में यह सीट आसानी से जीत ली थी। पंजाब में कांग्रेस अपने सभी सांसदों को चुनाव लड़ा रही है।