फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019: Dinesh gundu rao appeals Rahul gandhi to contest from Karnataka

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अपील, कर्नाटक से भी चुनाव लड़ें राहुल गांधी

Fri, 15 Mar 2019 06:58 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 15 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019: Dinesh gundu rao appeals Rahul gandhi to contest from Karnataka
राहुल गांधी - फोटो : twitter@congress

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर गहमागहमी का दौर चरम पर पहुंच गया है। बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने के एलान पर सबकी नजरें हैं। इसी बीच कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से कर्नाटक से चुनाव लड़ने की अपील की है। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने ट्वीट कर अपील की कि राहुल गांधी कर्नाटक से लड़ें। उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी को दक्षिण भारत से प्रतिनिधित्व करना चाहिए और चुनाव कर्नाटक से ही लड़ना चाहिए।  

विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ते आ रहे हैं और वहीं से सांसद हैं। इस चुनाव में उनके दूसरी जगह से भी चुनाव लड़ने की खबरें आती रही हैं। हालांकि हाल में कांग्रेस की जारी पहली सूची में राहुल गांधी का भी नाम था और वह अमेठी से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं रायबरेली से सोनिया गांधी चुनाव मैदान में हैं। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बज चुका है। देश में सात चरणों में चुनाव होगा। 11 अप्रैल को पहले दौर का मतदान होगा जबकि 19 मई को आखिरी सातवें दौर की वोटिंग होगी। मतगणना 23 मई को होगी, इसी के साथ तय होगा कि देश में अगली सरकार किस पार्टी की बनने जा रही है। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी कराए जाएंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed