गुजरात: कांग्रेस को दो झटके, चावड़ा बने मंत्री, दूसरा विधायक जाने की तैयारी में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले विधायक जवाहर चावड़ा ने आज गांधीनगर में मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ के दौरान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत भाजपा के कई मशहूर नेता मौजूद थे।
Gandhinagar: MLA Jawahar Chavda who resigned from Congress and joined BJP yesterday, takes oath as a minister in Gujarat government. pic.twitter.com/HBsf0mSAUG
विज्ञापन
— ANI (@ANI) March 9, 2019
दरअसल, कल कांग्रेस के दो विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। जवाहर चावड़ा ने दोपहर में जबकि परसोतम साबरिया ने कल शाम विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को अपना इस्तीफा सौंपा था। कल ही चावड़ा भाजपा में शामिल हो गए, जबकि दूसरे विधायक साबरिया भाजपा में शामिल होने वाले हैं।
गौरतलब है कि जवाहर चावड़ा गुजरात के माणावदर विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने गए हैं। यह सीट जूनागढ़ जिले के अधिन आता है।चावड़ा को ओबीसी के बड़े नेता के तौर पर जाना जाता है और ये अहीर समुदाय से आते हैं। वहीं साबरिया ने ध्रांगधरा विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। ध्रांगधरा मोरबी जिला के अंतर्गत आता है।