{"_id":"5c7229a6bdec2213dd6dc549","slug":"lok-sabha-elections-2019-congress-leader-said-samman-yojna-is-officially-bribe-fron-bjp-to-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिदंबरम ने पीएम किसान योजना को वोट के लिए रिश्वत बताया, कहा- आज वोट नकदी दिवस है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिदंबरम ने पीएम किसान योजना को वोट के लिए रिश्वत बताया, कहा- आज वोट नकदी दिवस है
Sun, 24 Feb 2019 10:50 AM IST
रचना शर्मा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रचना शर्मा
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
चिदंबरम-मोदी
केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत करीब एक करोड़ किसानों को दो-दो हजार रुपए का पहला इंस्टॉलमेंट दिए जाने से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को इसकी आलोचना करते हुए योजना को वोट के लिए रिश्वत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
The BJP government will officially give a bribe of Rs 2000 per agricultural family to get their votes.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) February 24, 2019
विज्ञापन
चिदंबरम ने कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि निर्वाचन आयोग इसे रोक पाने में असफल है। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 75,000 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि(पीएम किसान) योजना का शुभारंभ करने वाले हैं। आज एक करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2,000 रुपए की पहली किस्त जाएगी।
चिदंबरम ने ट्वीट किया है कि आज वोट के लिए नकदी दिवस है। भाजपा सरकार वोट के लिए अधिकारिक रूप से प्रत्येक कृषक परिवार को 2,000 रुपये का रिश्वत देगी। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि यह धन खेती करने वाले किसानों और जमीन के मालिकों को भी मिलेगा। उन्होंने लिखा है कि लोकतंत्र में 'वोट के लिए रिश्वत' से ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं है। सबसे शर्मनाक यह है कि निर्वाचन आयोग 'वोट के लिए रिश्वत' को रोकने में असफल है।
Today is the 'Cash for Vote' day.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) February 24, 2019
कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार इस योजना के तहत अगले दो-तीन दिन में और एक करोड़ किसानों को लाभ दिया जाएगा।
(भाषा इनपुट)