{"_id":"5c8cd786bdec22146f51499f","slug":"lok-sabha-elections-2019-communist-party-of-india-releases-its-first-list-of-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 : सीपीएम ने जारी की 45 उम्मीदवारों की पहली सूची ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019 : सीपीएम ने जारी की 45 उम्मीदवारों की पहली सूची
Sat, 16 Mar 2019 04:31 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sat, 16 Mar 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) ने शनिवार को 2019 लोकसभा चुनाव के लिए 45 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी। पश्चिम बंगाल से सबसे ज्यादा 16 और केरल से 15 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए।
विज्ञापन
First List of Seats to be Contested by the CPI(M) in the 2019 Lok Sabha Elections pic.twitter.com/2Jx0Ay27pJ
— CPI (M) (@cpimspeak) March 16, 2019विज्ञापन
सीपीआई द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची में पश्चिम बंगाल की 42 में से 16 लोकसभा सीटें शामिल हैं। इनमें पार्टी के रायगंज सीट से मौजूदा सांसद मोहम्मद सलीम और मुर्शिदाबाद से बदरुद्दजा खान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वामदलों की मौजूदगी वाले वाम मोर्चा ने पश्चिम बंगाल की 25 लोकसभा सीटों के लिये शुक्रवार को सूची जारी की थी। इसमें माकपा के 15, आरएसपी के दो, फॉरवर्ड ब्लॉक के तीन और माकपा के एक उम्मीदवार का नाम शामिल है। वाम दल के अध्यक्ष बिमान बसु ने एक बयान में कहा कि मोर्चा के उम्मीदवारों में आरएसपी के पुरुलिया सीट से बीरसिंह महतो और बशीरहाट से भाकपा के पल्लबसेन गुप्ता भी शामिल हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वाम मोर्चा और कांग्रेस के बीच चुनावी तालमेल के तहत कायम हुयी सहमति के मुताबिक पिछले चुनाव में कांग्रेस द्वारा जीती गयी पुरुलिया और बशीरहाट सहित चार सीटों पर मोर्चा अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगा। लेकिन दोनों सीटों पर भाकपा और फॉरवर्ड ब्लॉक द्वारा उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद अब कांग्रेस चाहे तो इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि चुनावी तालमेल के तहत पश्चिम बंगाल में कांग्रेस द्वारा पिछले चुनाव में जीती गयी चार सीटों पर वामदलों द्वारा और माकपा के कब्जे वाली दो सीटों (रायगंज और मुर्शिदाबाद) पर कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार घोषित नहीं करने पर सहमति बनी थी। आगामी 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरण में लोकसभा की 543 सीटों के लिये मतदान होगा। माकपा के उम्मीदवारों की सूची में पश्चिम बंगाल के अलावा केरल से 16, असम और त्रिपुरा से दो दो और हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, पंजाब और तमिलनाडु से एक एक उम्मीदवार शामिल हैं।