फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019: Campaigning for first phase of voting ends

लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण का मतदान कल, डोर टू डोर कैंपेन में लगे हैं उम्मीदवार

Wed, 10 Apr 2019 09:37 AM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 10 Apr 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: Campaigning for first phase of voting ends
BJP- Congress

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है। इस महासमर में बस एक दिन शेष रह गया है। पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है और दिग्गज नेताओं समेत उम्मीदवार अब डोर-टू-डोर कैंपेन करने में लगे हैं। 

विज्ञापन


पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा पहले चरण के मतदान के लिए 18 मार्च को अधिसूचना जारी होने के बाद प्रचार अभियान जोर शोर से शुरू हो गया था। आयोग ने 17वीं लोकसभा के गठन के लिए सात चरण में होने वाले चुनाव का कार्यक्रम दस मार्च को घोषित किया था। 
विज्ञापन


कुल 1279 उम्मीदवार 

चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण के लिए आठ अप्रैल तक चुनाव मैदान में कुल उम्मीदवारों की संख्या 1279 है। इस चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 25 मार्च और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च थी। आयोग द्वारा अधिसूचना के अनुसार पहले चरण के मतदान वाली 91 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा। इनमें से कुछ सीटों पर शाम चार बजे तक, कुछ पर पांच बजे तक और कुछ सीटों पर छह बजे तक मतदान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन नियमों के अनुसार मतदान खत्म होने के समय से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाता है। इसके मुताबिक जिन सीटों पर शाम चार बजे तक मतदान है, उन सीटों पर मंगलवार शाम चार बजे से प्रचार थम गया। इसी प्रकार पांच बजे तक मतदान वाली सीटों पर शाम पांच बजे और जहां शाम छह बजे तक वोटिंग होनी है, वहां प्रचार छह बजे थमा। 

पहले चरण में ये सीटें 

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर
बिहार: औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई
जम्मू-कश्मीर: बारामूला, जम्मू 
महाराष्ट्र: वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम
पश्चिम बंगाल: कूच बिहार, अलीपुरद्वार
छत्तीसगढ़: बस्तर
ओडिशा: कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर, कोरापुट
असम: तेजपुर, कलियाबोर, जोरहट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर
मणिपुर: बाहरी मणिपुर
त्रिपुरा: त्रिपुरा पश्चिम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed