फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: BJP Leader Sumitra Mahajan will not Contest Election from Indore seat

भाजपा के 'फॉर्मूला 75' के फेर में ताई को लौटानी पड़ी इंदौर की चाबी

Fri, 05 Apr 2019 09:33 PM IST
अमित मंडल भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर Published by: अमित मंडल Updated Fri, 05 Apr 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BJP Leader Sumitra Mahajan will not Contest Election from Indore seat
सुमित्रा महाजन - फोटो : PTI

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने वर्ष 1989 में जब इंदौर क्षेत्र से अपना पहला संसदीय चुनाव लड़ा, तब उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाशचंद्र सेठी से कहा था कि चूंकि वह इंदौर की बहू के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। इसलिए अब इस सीट की चाबी उन्हें सौंप दी जाए। तब से इंदौर की चाबी का चुनावी जुमला चल निकला और सतत 30 सालों से यह चाबी महाजन के पास ही थी। हालांकि, ताई (मराठी में बड़ी बहन का संबोधन) के नाम से मशहूर वरिष्ठ भाजपा नेता के इस बार चुनाव नहीं लड़ने की शुक्रवार की घोषणा के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यह चाबी किसी नए चेहरे के हाथ में जाने वाली है। 

विज्ञापन


इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा के चुनावी टिकट के दावेदारों के रूप में शहर की महापौर व पार्टी की स्थानीय विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़, भाजपा के दो अन्य विधायक-रमेश मैंदोला और उषा ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व लोकसभा सांसद कृष्णमुरारी मोघे, पूर्व विधायक भंवरसिंह शेखावत और इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व चेयरमैन शंकर लालवानी के नाम चर्चा में हैं।
विज्ञापन


वैसे इंदौर से लगातार आठ बार चुनाव जीतने वाली महाजन को मध्यप्रदेश की इस सीट से भाजपा के टिकट का शीर्ष दावेदार माना जा रहा था. लेकिन इस सीट से भाजपा उम्मीदवार की घोषणा में देरी के चलते अटकलों के सियासी गलियारों में यह सवाल जोर पकड़ रहा था कि क्या लालकृष्ण आडवाणी (91) और मुरलीमनोहर जोशी (85) सरीखे वरिष्ठतम भाजपा नेताओं की तरह महाजन को भी चुनावी समर से विश्राम दिया जाएगा? 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक पत्रिका को दिए ताजा साक्षात्कार में स्पष्ट किया कि यह उनकी पार्टी का फैसला है कि 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को लोकसभा चुनावों का टिकट नहीं दिया जाएगा। शाह ने इस साक्षात्कार में हालांकि महाजन का नाम नहीं लिया था। लेकिन महाजन ने वक्त की नजाकत को भांपते हुए खुद घोषणा कर दी कि वह आसन्न लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। 

 

अगले ही शुक्रवार को 76 साल की होने जा रहीं निवर्तमान लोकसभा अध्यक्ष ने अपनी इस घोषणा के बाद संवाददाताओं से कहा कि मैं यहां-वहां से 75 साल की कैटेगरी (75 साल से ज्यादा उम्र के भाजपा नेताओं को चुनाव नहीं लड़ाने के फॉर्मूले) के बारे में सुन रही थी। अब तो मैं इस कैटेगरी में भी आ गई हूं। भाजपा की वरिष्ठतम नेताओं में शुमार महाजन ने बताया कि उन्होंने इंदौर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के अपने फैसले के बारे में शाह को भी पत्र भेज दिया है और पार्टी को इस सीट से उम्मीदवार की घोषणा में अब कोई संकोच नहीं करना चाहिए। 

मीरा कुमार के बाद लोकसभा अध्यक्ष के अहम ओहदे पर पहुंचने वाली दूसरी महिला नेता बनने का गौरव हासिल करने वाली महाजन ने गुजरे चार दशकों में सियासत की ऊबड़-खाबड़ राहों पर सधी चाल से सफर तय किया। मूलतः महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाली महाजन वर्ष 1965 में विवाह के बाद अपने ससुराल इंदौर में बस गई थीं। उन्होंने वर्ष 1982 में इंदौर नगर निगम के चुनावों में पार्षद पद की उम्मीदवारी से अपने चुनावी करियर की कामयाब शुरुआत की थी। वर्ष 1989 में इंदौर से अपना पहला लोकसभा चुनाव जीतने से पूर्व वह वर्ष 1984-85 में इंदौर नगर निगम की उप महापौर भी रही थीं। 

भाजपा संगठन में कई अहम पदों की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार (1999-2004) की अवधि में मानव संसाधन विकास, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विभागों का मंत्री भी बनाया गया था। वह संसद की कई समितियों की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 

वर्ष 2014 में 16वीं लोकसभा के चुनावों में महाजन ने परंपरागत इंदौर क्षेत्र में अपने नजदीकी प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस उम्मीदवार सत्यनारायण पटेल को चार लाख 66 हजार 901 मतों के विशाल अंतर से हराया, तब वह एक ही सीट और एक ही पार्टी से लगातार आठ बार लोकसभा पहुंचने वाली देश की पहली महिला सांसद बन गई थीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed