{"_id":"5c8ce207bdec2214586c30c7","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjd-mp-balabhadra-majhi-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन पटनायक को एक और बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए सांसद बलभद्र मांझी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नवीन पटनायक को एक और बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए सांसद बलभद्र मांझी
Sat, 16 Mar 2019 05:18 PM IST
Trainee Trainee
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 16 Mar 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
बलभद्र मांझी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के नबरंगपुर लोकसभा सीट से बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद बलभद्र मांझी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। मांझी ने हाल ही में बीजद से इस्तीफा दिया था जिसके बाद से ही अटकलें थीं कि वह भाजपा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Delhi: Balabhadra Majhi meets BJP President Amit Shah. The BJD MP from Nabarangpur (Odisha), who had recently resigned from BJD, joined BJP today. pic.twitter.com/yq6zoqw76G
— ANI (@ANI) March 16, 2019विज्ञापन
बलभद्र मांझी दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री जुएल ओरम, ओडिशा के प्रभारी महासचिव अरुण सिंह और बैजयंत जय पांडा समेत अनेक वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के कुछ देर बाद मांझी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की।
विज्ञापन
बैजयंत जय पांडा हो चुके हैं भाजपा में शामिल
कुछ दिन पहले बीजू जनता दल के बैजयंत जय पांडा भी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। वह बीजद के सांसद रह चुके थे। पांडा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया था। पांडा को भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।