फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Asaduddin Owaisi takes a dig on BJPs Mera Booth Sabse Mazboot

ओवैसी ने भाजपा के 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम पर किया तंज, इमरान खान को भी घेरा

Sat, 02 Mar 2019 03:11 PM IST
यशवीर सिंह चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Sat, 02 Mar 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Asaduddin Owaisi takes a dig on BJPs Mera Booth Sabse Mazboot
हैदराबाद में इमरान खान पर भड़के ओवैसी - फोटो : Amar Ujala
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में एक चुनावी रैली के दौरान भाजपा के 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम पर तंज कसा। ओवैसी ने कहा,
विज्ञापन

 

मेरे मुसलमान होने पर शायद तुम्हें शक होगा कि ये वफादार है या देश-विरोधी है। मगर सुनो मेरी एक बात को, अगर भाजपा ये कह रही है कि मेरा बूथ सबसे मजबूत, मैं कह रहा हूं कि मेरी सरहद मजबूत तो मेरा देश मजबूत।"

विज्ञापन

गुरुवार को ही प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत एक करोड़ कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवैसी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को भी जमकर घेरा। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपनी संसद में टीपू सुल्तान और बहादुर शाह जफर की बात करते हैं। टीपू सुल्तान हिंदुओं का दुश्मन नहीं था बल्कि जो लोग उसकी सल्तनत के विरोधी थे, उनका दुश्मन था। फिर चाहे वो हिंदू हों या मुसलमान। इमरान खान एटम बम की बात करते हैं। यहां नहीं है क्या? यहां भी है। ये क्या बात है। पहले आप जैश-ए-शैतान को खत्म करो, लश्कर-ए-शैतान को खत्म करो।" 


असदुद्दीन ओवैसी, हैदराबाद से सांसद हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी वो यहीं से ताल ठोकने वाले हैं। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और टीआरएस में समझौता हो चुका है। कांग्रेस, उनके सामने मोहम्मद अजहरुद्दीन को मैदान में उतार सकती है। 2014 में अजहर ने टोंक सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वो हार गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed