फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Anant Kumar Hegde says Rahul should prove he is brahmin

अनंत कुमार हेगड़े का विवादित बयान, राहुल गांधी ब्राह्मण कैसे, डीएनए सबूत देंगे?

Mon, 11 Mar 2019 06:44 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Mon, 11 Mar 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Anant Kumar Hegde says Rahul should prove he is brahmin
अनंत कुमार हेगड़े, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री अनंतकुमार हेगड़े ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने राहुल को मिश्रित नस्ल का बताते हुए पूछा है कि क्या वो अपने ब्राह्मण होने का डीएनए सुबूत देंगे। राहुल गांधी और विपक्ष के बाकी नेताओं के बालाकोट एयरस्ट्राइक का सुबूत मांगे जाने पर हेगड़े ने राहुल को जमकर घेरा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 

ये मुस्लिम खुद को जनेऊधारी हिंदू कहता है। क्या इस बात का कोई सुबूत है कि वो हिंदू है? वो मुस्लिम पिता का बेटा है जिसकी मां ईसाई है। मैं मजाक नहीं कर रहा। 

विज्ञापन

हेगड़े यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, "जब राजीव गांधी की हत्या हुई तो उनके शरीर के कई टुकड़े हो गए। शरीर के टुकड़ों का डीएनए टेस्ट किया जाना था। सोनिया गांधी ने कहा कि प्रियंका का सैंपल लिया जाए राहुल का नहीं। ये रिकॉर्ड पर है। तो ये मिश्रित नस्ल का इंसान सुबूत मांग रहा है। भारतीय इस पार्टी को जीतने दें, इसका सवाल ही नहीं उठता।" हेगड़े, कर्नाटक के सिरसी में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राजस्थान के पुष्कर में राहुल गांधी ने खुद को ब्राह्मण और गोत्र कश्मीरी कौल बताया था। उन्होंने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पूजा भी की थी।


2017 में गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कई मंदिरों का दौरा किया। जहां उन्होंने खुद को जनेऊधारी ब्राह्मण बताया। 
हेगड़े इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। जनवरी में उन्होंने कहा था कि राहुल देश और धर्म के बारे में कुछ नहीं जानते। पिता मुस्लिम है, मां ईसाई तो बेटा ब्राह्मण कैसे हो सकता है। अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक की उत्तर कन्नड़ सीट से पांच बार के सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed