फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Amit shah to file nomination in Gandhinagar on 30th march 2019

गांधीनगर से आज नामांकन दाखिल करेंगे अमित शाह, साथ होंगे राजनाथ, गडकरी, उद्धव और बादल

Sat, 30 Mar 2019 06:49 AM IST
रचना शर्मा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रचना शर्मा Updated Sat, 30 Mar 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Amit shah to file nomination in Gandhinagar on 30th march 2019
चुनावी सभा को संबोधित करते अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद होंगे। 

विज्ञापन

 




राजग के शीर्ष नेताओं की इस मौजूदगी को शाह के लिए समर्थन और गठबंधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में उनकी स्वीकार्यता के तौर पर देखा जा रहा है। गांधीनगर सीट से इस बार भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की जगह पार्टी से शाह चुनाव लड़ रहे हैं। आडवाणी 1998 से इस सीट का प्रतिनिधत्व कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख जीतू वघानी ने शुक्रवार को कहा कि शाह के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं और राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी जैसे केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहेंगे। इन सभी नेताओं के शनिवार को अहमदाबाद में एक रोड शो में शाह के साथ मौजूद रहने की संभावना है। 




वघानी ने कार्यक्रम का ब्यौरा साझा करते हुए कहा कि चार किमी लंबा रोड शो अहमदाबाद के सरदार पटेल प्रतिमा से शुरू होगा और यह घाटलोडिया इलाके में पाटीदार चौक पर संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि शाह अपना रोड शो शुरू करने से पहले लोगों को संबोधित भी करेंगे। वह शुक्रवार रात गुजरात पहुंच सकते हैं और रोड शो शनिवार सुबह नौ बजे शुरू होगा। 

शाह अभी गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं। गुजरात में सभी 26 सीटों के लिए 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख चार अप्रैल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed