फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019 Amit shah and BJP mission in West Bengal

Exit Polls: बंगाल में अपने मिशन में कामयाब होते दिख रहे हैं अमित शाह 

Mon, 20 May 2019 07:42 AM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 20 May 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Amit shah and BJP mission in West Bengal
पं बंगाल एग्जिट पोल - फोटो : Amar Ujala

आखिरी दौर का मतदान शुरू होते ही पश्चिम बंगाल सहित तमाम राज्यों के एग्जिट पोल का सिलसिला शुरू हो गया। 2014 में महज दो सीटें जीतने वाली भाजपा को यहां जबरदस्त फायदा होता दिख रहा है। छह एग्जिट पोल में भाजपा को दो अंकों में सीटें मिलती दिख रही हैं। इनमें से एक एग्जिट में भाजपा को 23 से भी ज्यादा सीटें दी गई हैं। 

विज्ञापन


अगर एग्जिट पोल को सही माना जाए तो अमित शाह अपने मिशन में मोटे तौर पर कामयाब होते दिख रहे हैं। बता दें कि अमित शाह ने बंगाल में 23 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। शुरू से ही कहा जा रहा था कि 23 सीटें जीतना आसान नहीं है अगर भाजपा 10 सीटों के आसपास भी रह जाए तो उसकी बड़ी कामयाबी रहेगी। अगर औसत निकाला जाए तो ये करीब 15 सीट रहता है। 
विज्ञापन


2014 चुनाव में भाजपा को यहां महज दो सीटें मिली थीं। आसनसोल से बाबुल सुप्रियो ने जीत हासिल की थी और उन्हें मंत्री भी बनाया गया था। भाजपा को दूसरी सीट दिलाई थी एसएस अहलूवालिया ने जिन्होंने दार्जीलिंग से जीत हासिल की थी। इस बार भी भाजपा ने इन दोनों पर इसी सीट से उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बंगाल में इस बार जबरदस्त सियासी घमासान मचा रहा। यहां सात चरणों में मतदान हुआ और हर चरण में हिंसा और झड़प हुई। चुनाव आयोग को यहां बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षाबलों को तैनात करना पड़ा।प्रचार के दौरान टीएमसी और भाजपा में हिंसा का दौर भी चला। दोनों ने एक दूसरे को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। कोलकाता में अमित शाह के रोड शो में सारी हदें पार हो गईं।

भाजपा-टीएमसी की भिड़ंत में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तक तोड़ दी गई। मामला यहां तक पहुंच गया कि आयोग ने पहली बार चुनाव प्रचार का समय एक दिन घटा दिया। इसे लेकर भी घमासान मचा और टीएमसी सहित विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा, पीएम मोदी और अमित शाह के इशारे पर काम कर रहा है। 

टाइम्स नाउ-वीएमआर 

भाजपा-सहयोगियों को 11 सीटें, कांग्रेस को दो और टीएमसी को 28 सीटें मिलने का अनुमान। 

एबीपी-नीलसन 

एबीपी-नीलसन एग्जिट पोल में भाजपा को 16, कांग्रेस को दो और टीएमसी को 24 सीटें मिलती दिख रही हैं। 

 

रिपब्लिक भारत-जन की बात 

रिपब्लिक भारत-जन की बात एग्जिट पोल में भाजपा को 18-26, कांग्रेस को 03 और टीएमसी को 13-21 सीटें मिलने का अनुमान है। 

न्यूज 18

न्यूज 18 एग्जिट पोल में भाजपा को तीन से पांच, कांग्रेस को 0-1, टीएमसी को 36-38 सीटें मिल सकती हैं। 

आजतक-एक्सिस

आजतक-एक्सिस एग्जिट पोल में भाजपा को 19-23, टीएमसी को 19-22 और कांग्रेस महज एक सीट मिलती दिख रही है।  
 
#ResultswithAmarUjala भाजपा+ कांग्रेस+ तृणमूल कांग्रेस अन्य
Aaj Tak-Axis 19-23 0-1 19-22 0
ABP-Nielsen 16 02 24 0
India TV-CNX 12 01 29 0
News24-Chanakya 18 01 23 0
Times Now-VMR 11 02 28 01
R Bharat-Jan ki Baat 18-26 03 13-21 0
News 18 3-5 0-1 36-38 0


बता दें कि बंगाल में इस बार जबरदस्त सियासी घमासान मचा रहा। यहां सात चरणों में मतदान हुआ और हर चरण में हिंसा और झड़प हुई। चुनाव आयोग को यहां बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षाबलों को तैनात करना पड़ा। प्रचार के दौरान टीएमसी और भाजपा में हिंसा का दौर भी चला। दोनों ने एक दूसरे को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। कोलकाता में अमित शाह के रोड शो में सारी हदें पार हो गईं।

भाजपा-टीएमसी की भिड़ंत में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तक तोड़ दी गई। मामला यहां तक पहुंच गया कि आयोग ने पहली बार चुनाव प्रचार का समय एक दिन घटा दिया। इसे लेकर भी घमासान मचा और टीएमसी सहित विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा, पीएम मोदी और अमित शाह के इशारे पर काम कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed