फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: AAP Delhi candidates announced except West Delhi Congress connection

दिल्ली: 'आप' ने इसलिए नहीं किया एक सीट पर उम्मीदवार का एलान, चार फॉर्मूलों की चर्चा

Sat, 02 Mar 2019 04:32 PM IST
यशवीर सिंह चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Sat, 02 Mar 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: AAP Delhi candidates announced except West Delhi Congress connection
दिल्ली में आप के गठबंधन की राह अभी खुली है - फोटो : Amar Ujala
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 7 में से 6 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पश्चिमी दिल्ली की सीट पर उम्मीदवार की घोषणा क्यों नहीं हुई, उसकी क्या वजह रहीं इसकी बात भी करेंगे लेकिन पहले देखिए वो सीटें जिनका एलान हो चुका है:
विज्ञापन

 
  1. पूर्वी दिल्ली से आतिशी मार्लेना
  2. उत्तर पूर्वी से दिलीप पांडे
  3. उत्तर पश्चिम से गुग्गन सिंह
  4. नई दिल्ली से बृजेश गोयल
  5. चांदनी चौक से पंकज गुप्ता
  6. दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी ने अब तक पश्चिमी दिल्ली पर उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। इसे लेकर कयासबाजी भी शुरू हो गई है। हालांकि, ऊपरी तौर पर खबर आई कि एक-दो दिन में इस सीट पर भी एलान हो जाएगा लेकिन इसके पीछे की वजह समझना भी जरूरी है। 
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई मंचों से कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए तैयार रहने की बात कह चुके हैं। लेकिन, कांग्रेस की तरफ से केजरीवाल के बयानों को कोई तवज्जो नहीं मिली। इतने पर भी पार्टी ने आस नहीं छोड़ी है। सूत्रों की मानें तो आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के बीच बातचीत का सिरा टूटा नहीं है। पश्चिमी दिल्ली की सीट छोड़े रखना भी विकल्प खुले रखने की ही कवायद का हिस्सा है। कुछ फॉर्मूले भी हैं जिन पर बात चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉर्मूला 1
अगर आप और कांग्रेस के बीच सिर्फ दिल्ली में समझौता होता है तो आप 5 और कांग्रेस 2 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

फॉर्मूला 2
आम आदमी पार्टी पंजाब में भी कांग्रेस से गठबंधन के मूड में है। पंजाब में आप 2 सीटें चाहती है। हालांकि, 2014 में पार्टी ने अप्रत्याशित सफलता हासिल करते हुए यहां से 4 सीटें जीती थीं। अगर कांग्रेस, पंजाब में आप को 2 सीट देने पर राजी होती है तो दिल्ली में सीटों का बंटवारा आप के हक में 4 और कांग्रेस के खाते में 3 का हो सकता है। 

फॉर्मूला 3
हालांकि, कांग्रेस पंजाब में 2 सीटें छोड़ने के एवज में दिल्ली के लिए 3-3-1 का फॉर्मूला चाहती है। जहां आप और कांग्रेस 3-3 सीट पर लड़ें और 1 सीट किसी तीसरे सहयोगी के लिए छोड़ दी जाए।


फॉर्मूला 4
ये भी मुमकिन है कि भीतर ही भीतर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में बात बन जाए लेकिन औपचारिक गठबंधन की घोषणा न हो। अगर ऐसा हुआ तो आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed